देश

राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, अमित शाह पर दिया था विवादित बयान

Rahul Gandhi News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मानहानि के एक मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने निचली अदालत से रिकॉर्ड तामील किया है. एलसीआर आने के बाद इस मामले की विस्तृत सुनवाई की जाएगी.

मालूम हो कि राहुल गांधी ने अपने एक बयान में अमित शाह को लेकर कहा था कि एक हत्यारा ही बीजेपी का अध्यक्ष हो सकता है. इस मामले में एक शिकायत वाद दायर की गई थी और मानहानि का भी दावा किया गया था.

झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि लोगों की निगाहें इस मामले की सुनवाई पर हैं. आज न्यायाधीश अंबुज नाथ की कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सुनवाई होगी. कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले के रिकॉर्ड को जमा करने का आदेश दिया था.

राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता दीपांकर राय और श्रेया मिश्रा पक्ष रखेंगे. वहीं, याचिकाकर्ता भाजपा नेता नवीन झा की ओर से हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत कुमार, अधिवक्ता विनोद कुमार साहू और अधिवक्ता कुमार हर्ष अपनी दलील पेश करेंगे.

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…

34 minutes ago

गांधी का ‘ग्राम स्वराज’ और आज का संविधान: क्या हमने सच में गुरु को भुला दिया?

Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…

35 minutes ago

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

1 hour ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

2 hours ago