Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राहुल गांधी को मिल गया नया ‘घर’, इस बड़े नेता के आवास में होंगे शिफ्ट, मोदी सरनेम मामले में सांसदी जाने के बाद हुए थे बेघर

Rahul Gandhi New House: राहुल गांधी को निज़ामुद्दीन ईस्ट स्थित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित का मकान पसंद आ गया है. बता दें कि इससे पहले शिला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित अभी तक इस घर में रह रहे थे.

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद उनको अपना बंगला खाली करना पड़ा था, जिसके बाद से ही उनको अपने नये घर की तलाश थी. हालांकि तब से वह अपनी मां (सोनिया गांधी) के घर रह रहे थे, लेकिन उन्हें एक दफ्तर की भी जरुरत थी जिसमें वह अपने स्टाफ के साथ काम कर सकें. इन्हीं सब कारणों के चलते उन्हें वहां जगह कम पड़ रही थी. इसलिए वह काफी दिनों से नये घर की तलाश में थे. वह दिल्ली के लुटियंस हेली रोड पर मकान देखे रहे थे, लेकिन अब उनकी तलाश पूरी हो गयी है.

राहुल गांधी को निज़ामुद्दीन ईस्ट स्थित दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित का मकान पसंद आ गया है. बता दें कि इससे पहले शिला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित अभी तक इस घर में रह रहे थे, लेकिन अब वह पास में ही अपनी मौसी के घर में शिफ्ट होने वाले हैं. जिसके चलते यह घर खाली पड़ा हुआ है और राहुल गांधी को यह पसंद भी आ रहा है.

किराये के मकान पर रहेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संदीप दीक्षित से बात हो चुकी है. उनको यह घर पसंद आया है. राहुल बकायदा यहां रेंट एग्रीमेंट भरने के बाद ही यहां रहेंगे. राजनीति में उतरने के बाद ऐसा पहली बार होगा कि राहुल को अब किराये के मकान में रहना पड़ेगा. हालांकि इसकी कितना रेंट होगा यह जानकारी सामने नहीं आयी है.

यह भी पढ़ें-  सचिन से पहले सीमा हैदर को गुलाम से भी हुआ था प्यार, अपनी मर्जी से की शादी, लेकिन फिर…. जानें पाकिस्तानी लड़की की पूरी कहानी

कैसा होगा राहुल का नया आशियाना

राहुल गांधी का यह मकान 1500 स्क्वायर फुट में है और इसमें लिफ्ट भी लगी हुई है. 15 साल दिल्ली की सीएम और फिर केरल का राज्यपाल का पद छोड़ने के बाद से शीला दीक्षित यहां रह रही थीं जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी फर्स्ट फ्लोर पर रहेंगे. शीला ने यह फ्लैट 1991 में खरीदा था.

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा था. उनकी सजा को बरकरार रखा गया था. इसके बाद राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है. अगर कोर्ट से उन्हें राहत मिलती है तो उन्हें अपना सरकारी आवास वापस मिल सकता है अगर नहीं मिलती है तो राहुल गांधी का नया ठिकाना शीला दीक्षित का मकान ही होगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital