Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘राम मंदिर कार्यक्रम में OBC-SC चेहरा देखा क्या…’ न्याय यात्रा में राहुल गांधी ने लोगों से पूछा सवाल

Rahul Gandhi Nyay Yatra: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में एक भी ओबीसी, एससी,एसटी चेहरा मौजूद नहीं था.

Rahul Gandhi Nyay Yatra

राहुल गांधी

Rahul Gandhi Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों यूपी में हैं. यूपी के प्रयागराज में राहुल गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि क्या आपने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम देखा? इस दौरान वहां एक भी एससी/एसटी और ओबीसी चेहरा देखा क्या? उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, ऐश्वर्या बच्चन और अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया था. उन्होंने का इस कार्यक्रम में 73 फीसदी ओबीसी का प्रतिनिधित्व करने वाला एक भी नामचीन व्यक्ति नहीं था.

राहुल गांधी ने कहा कि ये कैसा हिंदू राष्ट्र है जिसमें 73 फीसदी लोगों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है. बीजेपी वाले नहीं चाहते हैं कि आप लोगों का इस देश पर कोई नियंत्रण हो. आप अपना हक मांगिए मैं आपके साथ हूं. उन्होंने कहा कि यूपी में युवाओं को भड़काया जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः अब भाजपा में पार्लियामेंट्री बोर्ड ही सर्वेसर्वा, पार्टी अध्यक्ष का करेगा चुनाव, अधिवेशन में प्रस्ताव पास

प्रयागराज में स्वजरा भवन से शुरू हुई यात्रा

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा रविवार को शाम 4 बजे यहां स्वराज भवन से शुरू हुई. यात्रा के दौरान राहुल गांधी खुली जीप में नजर आए. यात्रा के दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष अजय राय और प्रमोद तिवारी समेत अनेक नेता मौजूद रहे.

रायबरेली से यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 19 फरवरी को उनके पूर्व लोकसभा क्षेत्र अमेठी में प्रवेश करेगी. यहां कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गंाधी भी इस यात्रा में शामिल होंगी. वहीं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस यात्रा में शामिल होंगे. वे सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली से यात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी.

ये भी पढ़ेंः PM मोदी गैरों को अपना बनाने का काम कर रहे हैं, वहीं कुछ नेता ऐसे अभागे हैं जो अपनों को भी गैर बना रहे हैं— आचार्य प्रमोद कृष्णम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital