देश

अमेरिका में भी “मोहब्बत की दुकान” खोलेंगे राहुल गांधी, पोस्टर जारी, इस तारीख को जाएंगे USA

Rahul Gandhi: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रंचड जीत से उत्साहित राहुल गांधी अब अमेरिका में भी ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिरी में राहुल गांधी 10 दिनों के लिए अमेरिका जा रहे हैं. यहां वह अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जिसका नाम ‘मोहब्बत की दुकान’ दिया गया है. 30 मई को उनका कार्यक्रम सांटा-क्लारा में है.

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने इस पूरे कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार की है और इसका आयोजन भी अलग-अलग जगहों पर कर रही है. अमेरिका में होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें लिखा है- मोहब्बत की दुकान इवेंट इन बे एरिया. लोगों से भारी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील भी की गई है. पोस्टर में यह भी लिखा है कि धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत के लिए हाथ मिलाइए.

मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू

राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है. इसके लिए आयोजकों ने बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. पोस्टर में ही हेल्पलाइन नंबर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 28 मई को अमेरिका के लिए भारत से रवाना होंगे. यहां वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद 29 और 30 मई को भारतीय प्रवासियों के साथ उनका मिलने-जुलने का कार्यक्रम है.

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपने तमाम भाषणों में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने का जिक्र करते रहते थे. उनका संबोधन होता था, “मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं.” कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इस नारे का काफी इस्तेमाल किया.

हालांकि, इससे पहले भी राहुल गांधी का कार्यक्रम विदेशों में हुए हैं. पिछली बार वह ब्रिटेन की यात्रा पर गए थे. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद हिंदुस्तान की पॉलिटिक्स में काफी बवाल मचा था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

31 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

48 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago