Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमेरिका में भी “मोहब्बत की दुकान” खोलेंगे राहुल गांधी, पोस्टर जारी, इस तारीख को जाएंगे USA

Rahul Gandhi US Visit: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने इस पूरे कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार की है और इसका आयोजन भी अलग-अलग जगहों पर कर रही है. अमेरिका में होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है,

rahul gandhi

राहुल गांधी जाएंगे अमेरिका

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Rahul Gandhi: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रंचड जीत से उत्साहित राहुल गांधी अब अमेरिका में भी ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने की तैयारी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिरी में राहुल गांधी 10 दिनों के लिए अमेरिका जा रहे हैं. यहां वह अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. जिसका नाम ‘मोहब्बत की दुकान’ दिया गया है. 30 मई को उनका कार्यक्रम सांटा-क्लारा में है.

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने इस पूरे कार्यक्रम की रूप-रेखा तैयार की है और इसका आयोजन भी अलग-अलग जगहों पर कर रही है. अमेरिका में होने वाले कार्यक्रम का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें लिखा है- मोहब्बत की दुकान इवेंट इन बे एरिया. लोगों से भारी संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील भी की गई है. पोस्टर में यह भी लिखा है कि धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक भारत के लिए हाथ मिलाइए.

मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू

राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है. इसके लिए आयोजकों ने बाकायदा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. पोस्टर में ही हेल्पलाइन नंबर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 28 मई को अमेरिका के लिए भारत से रवाना होंगे. यहां वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद 29 और 30 मई को भारतीय प्रवासियों के साथ उनका मिलने-जुलने का कार्यक्रम है.

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अपने तमाम भाषणों में ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलने का जिक्र करते रहते थे. उनका संबोधन होता था, “मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं.” कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इस नारे का काफी इस्तेमाल किया.

हालांकि, इससे पहले भी राहुल गांधी का कार्यक्रम विदेशों में हुए हैं. पिछली बार वह ब्रिटेन की यात्रा पर गए थे. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद हिंदुस्तान की पॉलिटिक्स में काफी बवाल मचा था.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital