Railone App Discount: नए साल 2026 की शुरुआत से पहले ही भारतीय रेलवे ने यात्रियों को खास तोहफा दिया है. भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए RailOne एप से अनरिजर्व्ड (जनरल) टिकट बुक करने पर किराए में 3 प्रतिशत डिस्काउंट देने का ऐलान किया है. यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक यानी पूरे 6 महीने तक लागू रहेगा.
डिजिटल पेमेंट पर भी छूट
रेलवे ने सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) को सॉफ्टवेयर अपडेट करने के लिए लेटर भेजा है. खास बात यह है कि यह छूट सिर्फ R-वॉलेट तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग जैसे किसी भी डिजिटल पेमेंट मोड से टिकट बुक करने पर भी मिलेगी.
R-वॉलेट से मिलेगा डबल फायदा
अभी RailOne एप पर R-वॉलेट से पेमेंट करने पर 3 प्रतिशत कैशबैक मिलता है. नई सुविधा लागू होने के बाद यात्रियों को डिजिटल पेमेंट पर सीधे 3 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा. यानी अगर कोई यात्री R-वॉलेट से टिकट बुक करता है तो उसे कुल 6 प्रतिशत तक का फायदा होगा.
ये भी पढ़ें-फरीदाबाद में निर्भया जैसा कांड! चलती कार में गैंगरेप; 12 बजे ली लिफ्ट, 3 बजे लथपथ मिली
सिर्फ RailOne एप पर उपलब्ध
रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि यह ऑफर केवल RailOne एप पर ही मिलेगा. अगर यात्री किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या वेबसाइट से जनरल टिकट बुक करते हैं तो उन्हें कोई छूट नहीं दी जाएगी. रेलवे का मकसद यात्रियों को आधिकारिक एप की ओर आकर्षित करना है ताकि स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर लगने वाली भीड़ को कम किया जा सके.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
