Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Gurugram: देश के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी माॅडल कार्गो टर्मिनल का रेल मंत्री वैष्णव ने किया उद्घाटन

गुरुग्राम स्थित मारुति प्लांट में आज केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने देश के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया.

Ashwini Vaishnaw : Railway Chhath Special Trains: 12,000 स्पेशल ट्रेनें दीवाली और छठ पर

Gatishakti Terminal Gurugram: गुरुग्राम स्थित मारुति प्लांट में आज केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने देश के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) के मारुति-पातली ट्रैक का भी शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के दौरान कार लोडेड एक विशेष मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो भारत के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में नए युग की शुरुआत का प्रतीक बनी.

“पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का हुआ कायाकल्प”

इस अवसर पर संबोधित करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल बीते 11 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन का साक्षी बनी है. वर्ष 2014 से पहले जहां भारतीय रेल गंभीर संकटों से जूझ रही थी, वहीं आज रेल बजट 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुँच चुका है. उन्होंने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष में लगभग 720 करोड़ लोगों ने भारतीय रेल से यात्रा की और 1,617 मिलियन टन कार्गो का परिवहन हुआ. इस उपलब्धि के साथ भारतीय रेल अब कार्गो और पैसेंजर कैरिंग में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है.

रिकॉर्ड समय में 108 मल्टी मॉडल टर्मिनल बनकर तैयार

रेल मंत्री ने गति शक्ति मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल को भारत के लॉजिस्टिक सेक्टर में एक बड़ी क्रांति बताई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में वर्ष 2021 में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में कई सुधार किए गए, जिससे रिकॉर्ड समय में 108 मल्टी मॉडल टर्मिनल बनकर तैयार हो गए हैं. जो 18 राज्य\UT को कवर कर रहे हैं. डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के पूरा होने के साथ प्रतिदिन 400 मालगाड़ियाँ चल रही हैं.

ये भी पढ़ें- भारत का व्यापार घाटा मई में घटकर 21.88 बिलियन डॉलर रह गया

ढाई सालों में जनरल कोच की संख्या में जबरदस्त वृद्धि

श्री वैष्णव ने यह भी कहा कि पिछले दो से ढाई वर्षों में जनरल कोच की संख्या में जबरदस्त वृद्धि की गई है. इस अवधि में 1200 से अधिक नए कोच जोड़े गए हैं. छोटी दूरी की यात्राओं के लिए 16 से 20 डिब्बों वाली 100 नई मेन लाइन EMU (MEMU) ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है, जिसकी व्यवस्था काजीपेट में एक नई फैक्ट्री में की जा रही है. उन्होंने बताया कि अहमदाबाद-भुज और जयनगर-पटना के बीच चल रही नमो भारत ट्रेनों को यात्रियों से अत्यंत सराहना मिल रही है, जिसके परिणामस्वरूप 50 नई नमो भारत ट्रेनों के निर्माण का निर्णय लिया गया है. इस प्रकार, आने वाले वर्षों में 150 से अधिक नई ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को और अधिक सुविधा और लाभ मिलेगा.

देशभर में 1300 से अधिक स्टेशनों का किया जा रहा रिडेवलपमेंट

स्टेशनों के पुनर्विकास पर चर्चा करते हुए रेल मंत्री ने बताया कि देशभर में 1300 से अधिक स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत रिडेवलपमेंट किया जा रहा है. जिनमें से 103 स्टेशनों का हाल ही में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण किया गया और दिसंबर 2025 तक 100 और स्टेशन पूरे हो जाएंगे. वर्ष 2026 तक 500 स्टेशन तैयार हो जाएंगे जो यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान करेंगे.

1 जुलाई से केवाईसी अनिवार्य

तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े समस्याओं के समाधान पर रेल मंत्री ने कहा कि बॉट्स के ज़रिए टिकट बुकिंग को रोकने के लिए 1 जुलाई से केवाईसी आधारित बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है. वहीं विंडो से टिकट लेने वालों को पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही बीकानेर मंडल द्वारा आरक्षण चार्ट 24 घंटे पहले जारी करने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है, जिसे यात्रियों से शानदार फीडबैक मिला है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital