Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“हिंदू-मुस्लिम की कोई बात नहीं है”, बूचड़खानों को बंद कराने वाले वीडियो पर BJP नेता बालमुकुंदाचार्य का आया रिएक्शन

Balmukundacharya: वीडियो वायरल होने पर अब बीजेपी नेता बालमुकुंदाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं वहां पर मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए नहीं गया था. बल्कि  अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के लिए गया था.

बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में हवामहल सीट से जीत हासिल करने वाले  बीजेपी के नेता बालमुकुंदाचार्य इस समय सोशल मीडिया पर छाय हुए हैं. चुनाव जीतने के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें वह एक अधिकारी को कड़े शब्दों में कह रहे हैं कि सड़क से अवैध मांस की दुकानों और बूचड़खानों को हटवा दीजिए. उनका अधिकारी से फोन पर बात करते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इसमें उन्होंने अधिकारी से कहा था कि आप लाइव हो, बताओं इन पर कार्रवाई कब तक हो जाएगी.

वीडियो वायरल होने पर अब बीजेपी नेता बालमुकुंदाचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं वहां पर मांस की दुकानों को बंद कराने के लिए नहीं गया था. बल्कि  अवैध बूचड़खानों को बंद कराने के लिए गया था.

“कोई कुछ खाये या बेचे, हमें उससे दिक्कत नहीं”

बीजेपी विधायक बालमुकुंदाचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि इस इलाके को अपरा काशी कहा जाता है और यहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं. लेकिन अवैध बूचड़खानों के बाहर सड़क पर मांस काटे जाने की तस्वीरों के चलते यहां की छवि खराब हो रही है. आगे उन्होंने कहा कि कोई कुछ खाये या बेचे, हमें उससे दिक्कत नहीं है, लेकिन आप ऐसे खुलेआम सड़क पर नहीं कर सकते हो. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये अपरा काशी है कराची नहीं. अवैध बूचड़खानों से लाइसेंस मांगने की बात अधिकारियों से की है और इसमें कुछ गलत नहीं है.

जो हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं…

वहीं बीजेपी नेता ने उन लोगों पर भी हमला बोला- जो इसे हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अवैध बूचड़खानों से लाइसेंस मांगना कहीं भी गलत नहीं है. उनका कहना है, ‘इसमें हिंदू-मुस्लिम की कोई बात नहीं है. यहां के ढाई लाख मतदाता मेरा परिवार हैं. मुस्लिम बहनें मुझे राखी बांधती हैं और रोजाना करीब 200 मुस्लिम भाई मुझसे मुलाकात करते हैं. हम सिर्फ अवैध बूचड़खानों की जांच करने और उनसे लाइसेंस मांगने की बात कर रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital