Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan: नए CM भजनलाल ने पलटा अशोक गहलोत का एक और फैसला, जानें अब किस योजना पर चली कैंची

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अशोक गहलोत की एक योजना रद्द करने का ऐलान किया है.

Rajasthan: राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है और पार्टी ने भजनलाल शर्मा को राज्य का नया सीएम बनाया है. शपथग्रहण के बाद से अब तक मुख्यमंत्री लगातार ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. इतना ही नहीं, सीएम भजनलाल शर्मा पूर्ववर्ती राज्य सरकार के फैसलों को पलट रहा है. राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की सोच के आधार पर योजनाएं तय की थीं, उन्हें लगातार सीएम भजनलाल रद्द कर रहे हैं. कुछ ऐसा ही कांग्रेस की महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 को बंद करने का ऐलान किया है.

सीएम भजनलाल शर्मा ने इसको लेकर गहलोत सरकार की योजना पलटने के आदेश जारी कर दिए हैं. राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं. इस भर्ती के तहत कुल 50,000 पदों पर भर्तियां की जानी थी. सरकार ने महात्मा गांधी सेवा प्रेरक की भर्ती की 13 अगस्त की विज्ञप्ति को भी वापस ले लिया है.

यह भी पढ़ें-कांग्रेस सरकार में राजस्थान के अंदर 19 परीक्षाएं हुईं, 17 पेपर लीक हुए, दोषियों को सजा मिले अब ये सुनिश्चित करेगी हमारी सरकार: CM

शांति एवं अहिंसा विभाग की तरफ से राजस्थान के सभी जिलों के सभी राजस्व ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए यह भर्ती की जानी थी. बता दें कि महात्मा गांधी सेवा प्रेरक भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन कुछ महीने पहले ही जारी हुआ था. इस भर्ती के तहत कुल 50 पदों पर भर्तियां होनी थी. वर्तमान में इस भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक लगी हुई थी.

यह भी पढ़ें-अयोध्या में राम मंदिर बनवाकर PM मोदी ने पूरा किया बालासाहेब ठाकरे का सपना: CM एकनाथ शिंदे

इसके लिए इसी वर्ष 29 अगस्त तक ऑनलाइन आवदेन लिए गए थे. शांति एवं अहिंसा विभाग ने इसके आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अब यह सब रोक दिए हैं. इससे पहले भजनलाल सरकार ने राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप योजना को 31 दिसंबर तक बंद करने के आदेश जारी किए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital