देश

‘हिंदुस्तान में हिंदू संस्कृति के लिए ना बोलूं तो क्या बाबर औरंगजेब का जयगान करूं…’, प्रियंका गांधी पर CM हिमंता का करारा हमला

Rajasthan election BJP Vs Congress: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज राजस्‍थान में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर जुबानी हमला किया. प्रियंका गांधी के हिंदू-हिंदुत्‍व पर दिए बयान पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “… अगर मैं भारत में हिंदू के लिए दो शब्द नहीं बोलूंगा तो क्या बाबर और औरंगज़ेब के लिए बोलूंगा? मैं हिंदू संस्कृति का जयगान न करूं तो क्‍या मैं यहां बाबर और औरंगज़ेब का जयगान करूं?”

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा- “भारत में हिंदू के हित का मतलब क्या है? …हिंदू कहता है कि पूरा विश्व मेरा कुटुम्ब है. अगर आप ऐसी संस्कृति का जयगान नहीं करोगे तो किसका जयगान करोगे? आप प्रियंका गांधी को बोलिए कि जब तक हमारी सांस रहेगी तब तक हम हिंदुओं का जयगान करेंगे.” यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी के सत्ता में आने पर मदरसों पर असम जैसा फैसला राजस्थान में लागू किया जाएगा, तो असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “सरकार से पैसा और वेतन पाने वाले सभी मदरसों को बंद कर देना चाहिए. अगर कोई समुदाय इसे स्वतंत्र रूप से चलाता है, तो यह एक अलग मुद्दा है.”

 

 

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “असम में 700 मदरसे थे जहां सरकार वेतन देती थी, जिसे बंद किया गया. मैं कहता हूं कि सरकारी वेतन वाले मदरसे बंद होने चाहिए. समुदाय द्वारा संचालित मदरसों को भी विनियमित किया जाना चाहिए. छात्र शिक्षा के अधिकार की सुविधाएं मिलनी चाहिए. और छात्र को डॉक्टर या इंजीनियर बनने के लिए बाहर निकलने का रास्ता भी मिलना चाहिए… मदरसों को ‘मुल्ला’ बनाने वाली संस्था नहीं बनना चाहिए… इसमें बाल अधिकार शामिल हैं …हमें संपूर्ण मदरसा प्रणाली में व्यापक सुधारों की आवश्यकता है.”

बता दें क‍ि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज जयपुर आए, यहां उन्‍होंने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्‍याशियों के लिए जनसभा की. यहां हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा- मैं कभी-कभी सोचता हूं कि मैं इतने साल कैसे कांग्रेस में रहा, लेकिन अब सब कुछ ठीक है.

यह भी पढ़िए: Himanta Biswa Sarma: “इंडिया की जगह रिजर्व बैंक ऑफ भारत रखा जाए नाम”, सीएम हिमंता बोले- अनंतकाल से है सनातन, आगे भी रहेगा

‘अशोक गहलोत ने राजस्थान में लूट की सरकार चलाई’

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बोले— “ये राजस्थान में जो सरकार है, अशोक गहलोत ने सरकार नहीं चलाई, बल्कि लूट की सरकार चलाई है. हमारा असम राजस्थान से एक तिहाई है. आज अगर असम 98 रुपए में पेट्रोल दे सकता है तो गहलोत सरकार क्यों नहीं? आपको पूछना चाहिए कि 10 रुपए ज्यादा हमसे क्यों लेते हो?” बता दें कि असम के मुख्यमंत्री सीकर के रींगस में खंडेला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा काे संबोधित कर रहे थे.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago