देश

SaharaShri Subrata Roy: सहाराश्री पर बनेगी बायोपिक, अगले साल शुरू होगी शूटिंग, म्यूजिक ए आर रहमान देंगे और बोल लिखेंगे गुलज़ार

SaharaShri Subrata Roy: सहारा समूह के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय के निधन पर पूरा सहारा परिवार और देश स्तब्ध और दुखी है. अब वह आवाज जो लोगों को प्रेरित करती थी और युवाओं को नई दिशा दिखाती थी, भले ही सुनाई नहीं देगी, लेकिन उनके संघर्ष मयी जीवन की कहानी हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. किस तरह से उन्होंने चंद रुपयों से एक बड़ा उद्योग स्थापित किया और किस तरह से उन्होंने लाखों लोगों को रोजगार दिया, ये सब अब फिल्म के जरिए युवाओं तक जल्द ही पहुंचेगा, क्योंकि उनके जीवन पर अब बायोपिक बनने जा रही है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में सहाराश्री के जीवन और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा और युवाओं को बताया जाएगा कि, कैसे उन्होंने प्रतिष्ठित सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की और देश की प्रगति में योगदान दिया. फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान देंगे और इसके बोल गुलजार लिखेंगे. खबरों के मुताबिक, इस फिल्म को ऋषि विरमानी, संदीप सिंह और सुदिप्तो सेन ने मिलकर लिखा है. हालांकि अभी तक फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पूरी डिटेल सामने नहीं आई है, लेकिन इस बायोपिक की शूटिंग अगले साल शुरू होने को लेकर खबर सामने आ रही है.

कहां-कहां शूट होगी सहारा प्रमुख पर फिल्म

इस फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, कोलकाता और लंदन में होगी. इस फिल्म को लेकर खास बात यह है कि ये सहाराश्री पैन-इंडिया फिल्म होगी और इसे हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग को लेकर खबर सामने आ रही है कि अगले साल इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. मालूम हो कि इसी साल जून में उनकी बायोपिक फिल्म का ऐलान हुआ था, जिसका निर्देशन सुदिप्तो सेन कर रहे हैं.

1978 में हुई थी सहारा इंड‍िया की स्थापना

सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 में बिहार के उच्च मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था. वह देश के जाने माने बिजनेसमैन थे जो सहारा इंडिया के संस्थापक, प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष रहे. उन्हें सहाराश्री के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने 1978 में सहारा इंड‍िया परिवार की स्थापना की थी और इसके बाद वह आगे बढ़ते गए और नया कीर्तिमान स्थापित किया.

ये भी पढ़ें- “सहारा श्री गरीब कन्याओं की शादी कराते थे…”, श्रद्धांजलि देने पहुंचे दिनेश शर्मा ने नम आंखों से सुब्रत रॉय को किया याद

बता दें कि 14 नवम्बर को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सहाराश्री का निधन होने के बाद पूरे उद्योगजगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उन्होंने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. सहारा श्री के निधन के बाद से ही उनके करीब रहे फिल्म अभिनेता, सिंगर, डायरेक्टर, नेता, मंत्री आदि वीआईपी लगातार श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं और उनके साथ जुड़ी यादों को ताजा कर रहे हैं.

250 रुपये महीने के किराए पर रहते थे सुब्रत रॉय

बता दें कि सुब्रत रॉय तुर्कमानपुर बर्फखाना रोड पर स्थित इंद्रावती निवास में 250 रुपये महीने के किराए पर रहते थे. यहीं से फाइनेंस कंपनी की शुरुआत की थी, जिसे बाद में देश से लेकर विदेशों तक पहुंचाया. एक से बढ़कर एक कीर्तिमान उनकी कंपनी ने स्थापित किए और लाखों लोगो को रोजगार दिया.

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

‘ऐसा नरक दिखाएंगे कोई उम्मीद नहीं बचेगी’ ईरान पर भड़के ट्रंप, समझौते को बताया एकमात्र रास्ता

Donald Trump UNGA Speech: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में…

2 hours ago

ग्रीनलैंड पर अमेरिका का ‘कब्जा’! 2 बड़े सैन्य अड्डे बनाएंगे ट्रंप, विरोधियों की एंट्री पर लगाई पूरी तरह रोक

Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका ग्रीनलैंड…

3 hours ago

स्वास्थ्य क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत: मोदी सरकार ने लॉन्च किया NFI 7th Edition और ADR-PvPI 2.0 ऐप

राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह पर मोदी सरकार ने NFI का 7वां डिजिटल संस्करण और ADR-PvPI 2.0…

3 hours ago

BPSC TRE 4.0 का इंतजार खत्म! 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के लिए शेड्यूल जारी, जानें कब होगी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती…

3 hours ago