Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बड़ा हादसा, तालाब में कार गिरने से 5 लोगों की मौत

MP News: राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार तालाब में गिर गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई.

MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अचानक अनियंत्रित होकर भीलखेड़ी जोड़ के पास तालाब में जा गिरी. इस हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई.

मौके पर अफरा-तफरी

कार के तालाब में गिरते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

दरवाजे और शीशे बने जाल

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि हादसे के समय कार के सभी दरवाजे और शीशे बंद थे. इसी वजह से लोग बाहर नहीं निकल पाए और पानी में फंस गए. पुलिस और ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी.

पुलिस की कार्रवाई

खुजनेर थाना प्रभारी रवि ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला गया. शवों को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया. पुलिस ने मृतकों की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मृतकों की पहचान

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतक अरनिया खुर्द, अवंतीपुर बड़ोदिया, मोहन बड़ोदिया और हताई खेड़ा गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हालांकि पुलिस ने कहा कि परिजनों के आने के बाद ही आधिकारिक पहचान की पुष्टि की जाएगी.

परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

पुलिस ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-‘कुचू पुचू अब तो…’, दुल्हन की लिबास में जंतर-मंतर पहुंची लड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हादसे का कारण

फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना दुर्घटना की वजह मानी जा रही है. इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital