Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“चुनाव के दौरान ‘दो चुनावी चिड़िया’ मध्य प्रदेश आ जाती हैं”, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सपा-बसपा पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ रहा है. कांग्रेस के शासन के दौरान, विदेशों में लोग कहते थे कि भारत एक कमजोर देश है.

राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह

MP Election: भारत के रक्षा मंत्री, राजनाथ सिंह ने मध्य प्रदेश में एक रैली के दौरान सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब चुनाव आता है तो उत्तर प्रदेश से दो चुनावी चिड़िया मध्य प्रदेश में आ जाती हैं एक ‘सपा’ और दूसरी ‘बसपा’ और जब चुनाव समाप्त हो जाएगा तो फिर से ये वापस उत्तर प्रदेश जाकर अपने घोसले में चली जाएंगी. रक्षा मंत्री भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट के अंतर्गत खनेता गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार लाल सिंह आर्य के लिए प्रचार करते हुए एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा और बसपा को चुनावी चिड़िया बताया.

भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में आया बदलाव: राजनाथ सिंह

इतना ही नहीं सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने पिछले कुछ वर्षों में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में बदलाव के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ रहा है. कांग्रेस के शासन के दौरान, विदेशों में लोग कहते थे कि भारत एक कमजोर देश है. दुनिया हमारी बातों पर ध्यान नहीं देती थी.” . लेकिन अब स्थिति बदल गई है और अगर भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ कहता है, तो दुनिया कान खोलकर सुनती है.”

यह भी पढ़ें: Yogi Adityanath: बिहार में चारा और छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला…सीएम योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रक्षा मंत्री  ने भिंड के लोगों के प्रति जताया आभार

राजनाथ ने कहा, “भारत अब कमज़ोर देश नहीं रहा. दुनिया की कोई भी ताकत भारत को धमकी देने की हिम्मत नहीं कर सकती.” राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति नापाक गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास करता है, तो भारत सीमा के भीतर खतरों को खत्म करने की क्षमता रखता है और यदि आवश्यक हो, तो दूसरी तरफ भी कार्रवाई कर सकता है.

राजनाथ सिंह ने भिंड जिले के परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया, जहां हर पांच परिवारों में से एक व्यक्ति भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा करता है. उन्होंने राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण की सराहना की. इसके अतिरिक्त, रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकासात्मक प्रयासों की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि मध्य प्रदेश एक “बीमारू राज्य” से विकास के एक मॉडल के रूप में विकसित हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital