Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajya Sabha Elections 2024: यूपी में सपा को मात्र 2 सीटें मिल पाईं, अखिलेश यादव का दावा फुस्स; बोले थे- अब सब कुछ साफ है, यह हमारी तीसरी सीट की जीत..

यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमा शंकर पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है.

akhilesh Yadav news

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव

राज्यसभा की 10 सीटों के लिए उत्तर प्रदेश विधानभवन में मंगलवार को मतदान हुआ. अब विजेताओं की घोषणा हो गई है. भाजपा को आठ तो सपा को दो सीटें मिली हैं. सपा के एक विधायक का वोट अवैध घोषित. बरेली से सपा विधायक शजिल इस्लाम का वोट अवैध घोषित कर दिया गया. नाव परिणाम आते ही उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लखनऊ में जश्न मना रहे हैं.

बसपा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को किया वोट

यूपी के एकमात्र बसपा विधायक उमा शंकर पांडेय ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट किया है. मतदान के बाद उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोगों ने मुझसे वोट देने के लिए नहीं कहा इसलिए मैंने भाजपा प्रत्याशी को वोट किया. भाजप प्रत्याशी संजय सेठ ने मुझसे समर्थन मांगा था.

सपा मे इन्होंने किया क्रास वोटिंग!

सपा विधायक मनोज पांडे के साथ ही राकेश पांडे, राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, विनोद चतुर्वेदी, महाराजी देवी, पूजा पाल और आशुतोष मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया है. भाजपा ने आठवीं और सपा ने तीसरी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी. तो वहीं सपा में टूट को लेकर अखिलेश ने भाजपा पर तमाम आरोप लगाए हैं.

अखिलेश यादव का दावा

यूपी में राज्यसभा में तीसरी सीट को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया था. उन्होंने कहा था कि “हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी और ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ है. अब सब कुछ साफ है, यही तीसरी सीट की जीत है.” हालांकि परिणामों के बाद उनका यह दावा फुस्स होता दिखा.

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: यूपी में भाजपा ने जीती 10 में से 8 सीटें, सपा उम्मीदवार जया बच्चन और रामजी लाल भी जीते



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital