Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Rajya Sabha Election: यूपी में भाजपा ने जीती 10 में से 8 सीटें, सपा उम्मीदवार जया बच्चन और रामजी लाल भी जीते

Rajya Sabha Election: यूपी में भी क्रॉस वोटिंग का बीजेपी को फायदा मिला. जिसके चलते उसके आठवें उम्मीदवार की जीत हुई है.

यूपी राज्यसभा चुनाव

यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 10 राज्यसभा सीटों में से 8 सीटें जीत ली हैं. वहीं चुनाव परिणाम आते ही उत्तर प्रदेश भाजपा के नेता और कार्यकर्ता लखनऊ में जश्न मना रहे हैं. चुनाव परिणाम के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “आज हमारे सभी आठों प्रत्याशी जीते हैं मैं सभी को बधाई देता हूं और सपा के भी दो प्रत्याशी जीते हैं तो उन्हें भी मैं बधाई देता हूं.”

जया बच्चन को सबसे ज्यादा वोट

सपा उम्मीदवार जया बच्चन को सबसे ज्यादा 41 वोट मिले हैं. यूपी में भी क्रॉस वोटिंग का बीजेपी को फायदा मिला. जिसके चलते उसके आठवें उम्मीदवार की जीत हुई है. सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं. बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ को 29 तो आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं. वहीं अन्य सभी उम्मीदवारों को 38 वोट मिले हैं.

बागियों ने किया बड़ा उलट फेर

सपा खेमे के 9 विधायको ने क्रॉस वोटिंग करके अखिलेश यादव के प्लान-3 यानी तीन प्रत्याशियों को राज्यसभा में ले जाने की योजना पर पानी फेर दिया. क्रॉस वोटिंग की वजह से सपा के अब 2 ही प्रत्याशी राज्यसभा पहुंच पाएंगे. तो वहीं क्रॉस वोटिंग को लेकर यूपी के सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर हो रही है.

इसे भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections 2024: यूपी में सपा को मात्र 2 सीटें मिल पाईं, अखिलेश यादव का दावा फुस्स; बोले थे- अब सब कुछ साफ है, यह हमारी तीसरी सीट की जीत..

बता दें कि सपा से विद्रोह करके भाजपा के पक्ष में वोट डालने वाले सपा विधायकों ने कहा कि उन्होंने अंतरात्मा की आवाज पर वोट दिया है तो वहीं अखिलेश यादव ने अपने बागी विधायकों को लेकर कहा है कि, जो लाभ लेने वाले हैं, वो चले जाएंगे. पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को लेकर विधायकों की यह एक परीक्षा थी. अब सब कुछ साफ हो गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital