देश

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 50वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली में मनेगा ‘रश्मिरथी पर्व’, जानिए कैसे होगा नाट्य-मंचन और पुस्तक विमोचन

Ramdhari Singh Dinkar Punyatithi: भारत में हिन्दी के प्रमुख लेखक, कवि और निबन्धकार रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 24 अप्रैल को 50वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंडी हाउस के कॉपर निकस मार्ग स्थित कमानी सभागार में बुधवार शाम 6 बजे से ‘रश्मिरथी’ का नाट्य मंचन होगा. आयोजकों ने रामधारी सिंह की रचनाओं को पढ़ने वाले और हिंदी काव्य प्रेमियों को इसमें आमंत्रित किया है.

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ स्मृति न्यास की ओर से बताया गया ​कि वे 24 अप्रैल को रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 50वीं पुण्यतिथि पर ‘रश्मिरथी पर्व’ मनाएंगे. बुधवार को अतिथियों द्वारा द्वीप प्रज्वलन कराकर शाम 6 बजे से आयोजन का उद्घाटन होगा. फिर शाम 6:15 बजे ‘कमल आज उनकी जय बोल’ स्मारिका का विमोचन होगा. उसके बाद समरस समाज के निर्माण में राष्ट्रकवि ‘दिनकर’ का योगदान सेमिनार होगा.

24 अप्रैल को ‘रश्मिरथी’ का नाट्य मंचन

‘रश्मिरथी पर्व’ के अवसर पर बुधवार को शाम 7:16 बजे से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एवं वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स में दर्ज आइडिया मुंबई के प्रमुख मुजीब खान के निर्देशन में ‘रश्मिरथी’ का नाट्य मंचन कराया जाएगा.

विख्यात चित्रकार मनजीत सिंह द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की रचनाओं पर आधारित कला प्रदर्शनी लगाई जाएगी.

महाभारत के योद्धा कर्ण पर लिखी गई थी ‘रश्मिरथी’

‘रश्मिरथी’ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है, जिसे उन्होंने द्वापर युग के महाभारत के योद्धा कर्ण के जीवन चरित्र एवं संवाद के नजरिए से लिखा. ऐसी ही रचनाओं के लिए वह इस आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हुए.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में रेप पर एक्शन में सुप्रीम कोर्ट! दिल्ली पुलिस को दिया 4 हफ्ते का अल्टीमेटम

Supreme Court:  दिल्ली-एनसीआर में हाल ही में हुए रेप के मामले में लिए गए स्वतः…

11 minutes ago

अनुराग ठाकुर-कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR होगी या नहीं? दिल्ली HC ने 15 याचिकाओं पर दिया फैसला

Delhi Riots: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दंगों और 2019 जामिया हिंसा से जुड़ी 15…

14 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

27 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

41 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

54 minutes ago