Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: JDU नेता कैलाश महतो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर ही मौत, बदमाशों ने बीच बाजार घटना को दिया अंजाम

Bihar Police: एएनआई से बात करते हुए कटिहार जिले के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि हमने जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Bihar jdu

कैलाश महतो की गोली मारकर हत्या

Kailash Mahto: बिहार में एक बार फिर खूनी खेल देखने को मिला है. गुरुवार को जनता दल-युनाइटेड (जेडीयू) के नेता कैलाश महतो की कटिहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर दी है. कटिहार जिले के बरारी थाना से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर पोखरिया टोल के पास बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. गोली मारने के बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

जिसके बाद आनन फानन में उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषत कर दिया. कैलाश महतो की उम्र 70 साल थी और उनके पेट और सिर में गोली मारी गई थी.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन की गूंजी आवाज, अब मिला इनका समर्थन, विनेश फोगाट ने क्रिकेट खिलाड़ियों की चुप्पी पर उठाया सवाल

आपसी रंजिश में की गोली मारकर हत्या

वहीं एएनआई से बात करते हुए कटिहार जिले के एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि “हमने जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. करीब 4-5 राउंड फायरिंग की गई. आगे की जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही दी जा सकती है”. सूत्रों के मुताबिक जमीन को लेकर आपसी रंजिश में नेता की गोली मारकर हत्या की गई है. मृतक नेता ने कुछ दिन पहले प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई थी. इसके बाद ही गुरुवार को इस घटना को अंजाम दे दिया गया.

यह भी पढ़ें- Amritpal Singh के हौसले जेल में भी बुलंद, पत्र लिखकर कहा- मैं यहां भी ऊर्जा से भरपूर और आशावादी, सरकार पर लगाया ज्यादती करने का आरोप

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दी है. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital