खेल

IPL 2023 से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, पिछले सीजन का स्टार गेंदबाज टीम से बाहर

IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को एक और झटका लगा है, क्योंकि मुकेश चौधरी के आईपीएल 2023 में खेलने बनाने की संभावना नहीं है. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने सीएसके के लिए अपने डेब्यू सीजन में सभी को प्रभावित किया. हालांकि, वह पिछले कुछ समय से अभी तक अपनी पीठ की चोट से उबर नहीं पाए हैं. मुकेश चौधरी IPL 2022 में CSK टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे.

सीएसके सीईओ ने दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने मुकेश चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है.क्रिकबज से बात करते हुए सीएसके सीईओ ने बताया कि हमें भी मुकेश की वापसी का इंतजार हैं लेकिन हमें बहुत ही कम उम्मीद लग रही हैं कि वो इस सीजन में टीम का हिस्सा रहे. अगर वो टीम के साथ नहीं जुड़े तो यह हमारे लिए बड़ा नुकसान होगा.

मुकेश का IPL करियर

बता दें, कि आईपीएल 2022 मुकेश का पहला सीजन था. चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपए में मुकेश को अपने साथ जोड़ा. मुकेश ने पूरे आईपीएल सीजन में 13 मैच खेले थे और 16 विकेट अपने नाम किए थे.

ये भी पढ़ें: Team India: सूर्या फ्लॉप, फैन्स बोले- संजू को लाओ, रोहित-द्रविड़ के सामने आई बड़ी चुनौती!

IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड
एमएस धोनी (कप्तान), अंबाती रायडू, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, ड्वेन प्रिटोरियस, महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना, मिशेल सेंटनर, मोइन अली, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दूबे, सिमरजीत सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, तुषार देशपांडे, भगत वर्मा, अजय मंडल, काइल जैमीसन, निशांत सिंधु, शेख रशीद, बेन स्टोक्स, अजिंक्य रहाणे

31 मार्च को होगा CSK का पहला मैच

IPL 2023 की शुरुआत 31 मार्च से गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले से हो रही है. इस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. माना जा रहा है कि यह सीजन एमएस धोनी का आखिरी सीजन होगा. इसलिए क्रिकेट फैंस के लिए सीएसके का हर मुकाबला बेहद खास है. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि एक बार फिर माही अपना जलवा बिखेरे और अपने करियर का अंत यादगार बनाए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

2 seconds ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

9 minutes ago

अक्टूबर में पूरे 16 दिन बैंक रहेंगे बंद! घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की यह पूरी लिस्ट

अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…

27 minutes ago

IAS छोड़ राजनीति में उतरीं दिव्या मित्तल, वीडियो जारी कर किया बड़ा ऐलान, इस पार्टी में होगी शामिल?

पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…

50 minutes ago

Himachal Pradesh: हाई कोर्ट में निकली सरकारी नौकरी, 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…

53 minutes ago