देश

रिलायंस ने पेश की भारत की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रक, जानें क्या है खासियत

Hydrogen Vehicle: भारत के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को बेंगलुरु में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक में भारत के पहले हाइड्रोजन ट्रक का प्रदर्शन किया. हाइड्रोजन को सबसे स्वच्छ ईंधन माना जाता है और इससे सिर्फ पानी और ऑक्सीजन का उत्सर्जन होता है. अशोक लेलैंड द्वारा विनिर्मित दो बड़े हाइड्रोजन सिलेंडर वाले इस ट्रक को मुख्य स्थल के बगल में एक हॉल में रखा गया है यहीं पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 दिन के कार्यक्रम का उद्घाटन किया था.

समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार ट्रक के पास एक डिस्प्ले के जरिए बताया गया है कि यह सड़क पर देश का पहला h2आईसीई प्रौद्दोगिकी वाला ट्रक है. ट्रक में यदि परंपरागत डीजल ईंधन या हालिया पर स्थित प्राकृतिक गैस के स्थान पर हाइड्रोजन का इस्तेमाल होता है, तो इससे उत्सर्जन लगभग सुनने हो जाता है. रिपोर्ट में कहा गया कि h2आईसीई वाहन का प्रदर्शन डीजल आईसीई के समान होता है.

भारत हाइड्रोजन के उपयोग पर तेजी से जोर दे रहा है

H2 हाइड्रोजन का सूत्र है और आईसीई आंतरिक दहन इंजन के लिए है. भारत हाइड्रोजन के उपयोग पर तेजी से जोर दे रहा है. इसका उत्पादन बिजली का उपयोग कर पाने को विभाजित करके किया जाता है. इस्पात संयंत्रों से लेकर उर्वरक इकाइयों तक में हाइड्रोजन का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां यह हाइड्रोकार्बन का स्थान ले सकता है. ड्रोन का इस्तेमाल वाहन ईंधन के रूप में भी किया जाता है, लेकिन फ़िलहाल इस विनिर्माण लागत काफी ऊंची है हालांकि इसके बावजूद कंपनियां निर्माण में निवेश कर रही हैं.

यह भी पढ़ें-     “गोरों को भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं होती”, अडानी के समर्थन में उतरे वीरेंद्र सहवाग, बोले- भारतीय बाजार साजिश का शिकार

ग्रीन एनर्जी के लिए शुरू हो रहे प्रोजेक्ट

देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ाबा देने के लिए रिलायंस इंडस्ट्री अपने डिसॉर्बोनाइजेशन ड्राइव के अपने हिस्से के तौर पर गुजरात में तमाम प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रही है. कंपनी इसमें 6 लाख करोड़ का निवेश करेगी. ताकि 100 GW इलेक्ट्रिसिटी पावर ग्रिड के साथ-साथ हरित हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र भी डेवेलप किया जा सके. जिसके अंदर अगले 10-15 सालों में तक़रीबन 5 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट किया जायेगा.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘ईमानदारी ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी’, श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आयोजन

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के…

24 minutes ago

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की ओर से दायर अंतरिम जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने लाल किला ब्लास्ट से जुड़े मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के…

33 minutes ago

Explained: ट्रंप के लिए बड़ी मुसीबत! कांग्रेस गंवाने के बाद क्या ईरान युद्ध पर यू-टर्न लेने को मजबूर होंगे अमेरिकी राष्ट्रपति?

US Politics: अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर डेमोक्रेट्स का कब्जा हो…

49 minutes ago

ट्रंप की हार और शेयर मार्केट में आई बहार…! सेंसेक्स 1400 अंक उछला तो निफ्टी हुई 24,300 के पार

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबर के बीच भारतीय शेयर…

1 hour ago

दिल्ली के चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की मौके पर मौत

Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत…

1 hour ago

अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की करारी हार, क्या अब कमजोर पड़ रही है ट्रंप की पकड़? 2028 की सियासी जंग के लिए खुलने लगे नए रास्ते

2026 के अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार ने डोनाल्ड ट्रंप की…

1 hour ago