Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IRCTC scam मामले में तेजस्वी को राहत, कोर्ट ने चेतावनी देते हुए छोड़ा

IRCTC scam मामले में तेजस्वी को राहत

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज यानि 18 अक्टूबर को IRCTC स्कैम मामले में सीबीआई (CBI) की स्पेशल कोर्ट में पेश हुए है. जहां कोर्ट से तेजस्वी को फिलहाल राहत मिली है , जज ने तेजस्वी यादव को चेतावनी देकर छोड़ दिया है. जज ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को आगाह करते हुए कहा कि आप आगे से ऐसा कोई बयान नहीं देंगे , कोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से जनता से कुछ बोलें तो शब्दो का सही चयन करके बोले.

गौरतलब है कि 17 सितंबर को केंद्रीय जांच ब्यूरो ( CBI) ने भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) से जुड़े कथित घोटाले में तेजस्वी यादव को दी गई जमानत को चुनौती देते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था. ये मामला 2006 का है जब उनके पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यूपीए -1 सरकार में रेल मंत्री थे. यह आरोप लगाया गया था कि एक निजी फर्म के साथ आईआरसीटीसी (IRCTC)  होटलों के रखरखाव अनुबंध से जुड़ी कई अनियमितताएं पाई गई थीं. RJD नेता और उनकी मां राबड़ी देवी को 2018 में इस मामले में जमानत मिल गई थी.

केंद्रीय एजेंसी ने  कहा है कि तेजस्वी यादव ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान अधिकारियों को धमकी दी थी, जिससे ये मामला प्रभावित हुआ है. रांची और पुरी में दो आईआरसीटीसी (IRCTC) होटल रिश्वत मामले में शामिल हुए थे. जांच एजेंसी कि माने तो आईआरसीटीसी (IRCTC) मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत अन्य के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं. 24 अगस्त को सीबीआई ( CBI) ने पटना, कटिहार, मधुबनी, वैशाली और सीतामढ़ी जिलों में  RJD नेताओं के परिसरों पर  छापेमारी की थी. इसके अलावा, गुरुग्राम में अर्बन क्यूब्स मॉल के एक अन्य मामले की भी जांच की गई थी,  यह माना जाता है कि तेजस्वी यादव ने इसमें भी निवेश किया था.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital