Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Road Accident: यूपी में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत, कहीं पलटे ट्रैक्टर-ट्रॉली, कहीं खड़े ट्रक में घुसी कार

यूपी के अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में कई लोगों की जान चली गई, और कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज किया जा रहा है. देखिए कहां कैसे हुए हादसे….

रायबरेली सड़क हादसे में कार के उड़े परखच्चे

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Road Accident In UP : उत्तर प्रदेश में आज कई जिलों में सड़क दुर्घटनाएं हुईं. रायबरेली में एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे 3 लोगों जान चली गई. मथुरा जिले में कार सवार 3 लोगों समेत कुल 4 की जान चली गई. इसी प्रकार, अलीगढ़ में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए. उस हादसे में चालक की मौत हो गई और अन्‍य दो जने घायल हो गए.

संवाददाता ने बताया कि रायबरेली जिले के खीरो थाना क्षेत्र के कसौली गांव के पास तेज रफ़्तार ऑल्टो कार खड़े ट्रक में घुसने से उसके परखच्चे उड़ गए तो वहीं कार में बैठे तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और फिर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के द्वारा सीएससी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया और हालत गंभीर होने पर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.

रायबरेली में ऑल्टो कार घुसी ट्रक में

दूसरी ओर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शेष कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही. मृतकों की शिनाख्त कर पुलिस ने घटना की सूचना दे दी है. जानकारी सामने आई है कि, तीनों मृतक सलोन थाना क्षेत्र के सूची गांव के रहने वाले थे और सभी अपनी मां के यहां जा रहे थे तभी हादसे की शिकार हो गए हैं. पुलिस ने हादसे के दौरान क्षत्रिग्रस्त हुए वाहन को कब्जे में लेकर शेष कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना शुक्रवार देर रात 2 बजे की बताई जा रही है.

अलीगढ़ में एक की मौत, दो घायल

वहीं अलीगढ़ में ईंटों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की मौत हो गई है तो वहीं इस घटना में दो लोग घायल हो गए हैं. ये हादसा ट्राली के पहियों के अचानक खराब हो जाने के कारण हुआ था. इसी वजह से ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसके घरवालों को भी खबर कर दी है तो वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये मामला थाना अकराबाद क्षेत्र के पनैठी से सामने आया है.

मथुरा में हुई चार की मौत

वहीं मथुरा के थाना जैंत इलाके में शुक्रवार रात एक कार हाइवे पर खड़े ट्रक में टकरा गई जिससे कार सवार तीन लोगों सहित चार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. इसकी सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तो वहीं घटना के घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मार्तंड प्रकाश सिंह एसपी सिटी मथुरा ने बताया कि, शुक्रवार रात करीब दो बजे के बाद अचानक हाइवे पर उस समय चीख-पुकार मच गई जब मथुरा की तरफ से अलीगढ़ के रहने वाले पांच लोग गाड़ी संख्या UP14 BC 2130 में सवार होकर कोसीकलां इलाके में शनि देव मंदिर के दर्शन को जा रहे थे. तभी थाना जैंत इलाके में हाइवे पर बने चौधरी ढाबा के सामने अचानक साइड से खड़े ट्रक में जा टकराई जिससे जहां गाड़ी सवार तीन लोगों के साथ ट्रक सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है. यानी इस घटना में कुल चार लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घायलों का इलाज चल रहा है तो वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त करने के बाद उनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. तो वही घटना के बाद से ही मृतकों के घर पर कोहराम मच गया है.

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital