Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Road collapse: दिल्ली के जनकपुरी में अचानक से सड़क का बड़ा हिस्सा जमीन में धंसा, मौके पर पहुंची पुलिस

Delhi Road collapse: पुलिस ने जहां उतने हिस्से की बैरिकेडिंग कर दिया है वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रुट डायवर्ट कर दिया गया है.

जनकपुरी में धंसी सड़क

Edited by Nitish Pandey

Delhi Road collapse: दिल्ली के जनकपुरी इलाके में आज सुबह सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया. जिसके बाद से खतरे को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए रूट डायवर्ट कर दिया है. हालंकि अचानक हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

जनकपुरी के सबसे व्यस्त सड़क

देश की राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में आज सड़क पर उस समय लोगों का जमावड़ा लग गया जब जनकपुरी के अति व्यस्त सड़कों में से एक सड़क अचानक से बीच से धंस गई. मुख्य सड़क के एक बड़े हिस्से के धंसने के बाद राहगीरों में हलचल मच गई. वहीं सड़क के धंसने के बाद के एक वीडियो में साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि पुलिस ने जहां उतने हिस्से की बैरिकेडिंग कर दिया है वहीं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रुट डायवर्ट कर दिया गया है. वहीं उस मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चे भी धंसी हुई सड़क के किनारे दिखाई दे रहे हैं. सूचना मिलने के तत्काल बाद लोकल थाना पुलिस वहां पहुंच गई.

इसे भी पढ़ें: नागालैंड में कार पर ‘काल’ बनकर गिरी चट्टान, दर्दनाक घटना का Video Viral

पहले भी धंस चुकी है सड़क

दिल्ली के पॉश इलाकों में शामिल जनकपुरी में आज बुधवार सुबह को हुई इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है. सुबह के समय स्कूली वाहन से लेकर तमाम अन्य गाड़ियां इस रास्ते से होकर गुजरती हैं. ऐसे में शुक्र केवल इस बात का था कि उस समय इस घटना की चपेट में कोई वाहन नहीं आया. दिल्ली में इस इलाके में अससे पहले भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी है. जनकपुरी ​डिस्ट्रिक्ट सेंटर के पास ​बीते साल अक्टूबर में नजफगढ़ से जनकपुरी सुपर स्पोशियलिटी हास्पिटल को जोड़ने वाली एक मेन सड़क धंस गई थी. सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को सील करते हुए दिल्ली पुलिस ने ऐहतियातन कुछ पुलिस के जवान भी वहां पर तैनात कर दिए हैं. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital