Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

FIFA World Cup में भगोड़े जाकिर नाईक को बुलाने पर बवाल, बीजेपी नेता ने कहा- आतंकी से कम नहीं Zakir Naik, वर्ल्ड कप का करें बायकॉट

फीफा वर्ल्ड कप में जाकिर नाइक को बुलाने जाने का विरोध जारी है. गोवा बीजेपी के प्रवक्ता ने कतर द्वारा विवादित इस्लामिक प्रचारक को वर्ल्ड कप में बुलाने पर कड़ा विरोध जताया है.

Zakir-Naik

विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक

Zakir Naik: कतर में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन हो रहा है. कतर सरकार की देखरेख में हो रहा यह आयोजन विवादों में भी घिर गया है. कतर ने विश्व कप को लेकर कई तरह के नियम लागू किए हैं जिसके कारण दूसरे देशों से आए फुटबॉल प्रशंसकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है. वहीं, कतर सरकार ने विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को बुलाकर इन विवादों को और भी हवा दे दी है. जाकिर नाइक को फीफा वर्ल्ड कप में बुलाए जाने पर भारत में जबरदस्त विरोध देखने को मिला है. जाकिर नाइक 2016 में भारत छोड़कर मलेशिया भाग गया था.

गोवा बीजेपी के प्रवक्ता सैवियो रोड्रिग्स ने विवादित इस्लामिक प्रचारक को लेकर कहा, “जाकिर नाइक भारतीय कानून में एक वॉन्टेंड शख्स है और उस पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने, भड़काऊ भाषण देने के आरोप हैं.” बीजेपी नेता ने कहा कि जाकिर नाइक आतंकियों का हमदर्द है और वह खुद किसी आतंकवादी से कम नहीं है. रोड्रिग्स ने कहा कि जाकिर नाइक ने खुलेआम आतंकी ओसामा बिन लादेन का समर्थन किया है और उसने भारत में इस्लामिक कट्टरपंथ और नफरत फैलाने में भूमिका निभाई है.

ये भी पढ़ें: FIFA WC: पहले ही मैच में मांग करने लगे दर्शक-हमें चाहिए Beer, कतर ने स्टेडियम में बीयर लगाया है बैन

जाकिर नाइक को मंच देना एक आतंकी को मंच देने जैसा

बीजेपी नेता ने जाकिर नाइक के मामले पर विरोध जताते हुए फीफा वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की अपील की. उन्होंने केंद्र सरकार, भारतीय फुटबॉल संघ, कतर में रह रहे भारतीयों और फीफा विश्व कप के दौरान कतर जाकर मैच देखने का प्लान बना रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस आयोजन का बहिष्कार करें. रोड्रिग्स ने कहा कि ऐसे वक्त जब पूरी दुनिया आतंकवाद से लड़ रही है, उस वक्त जाकिर नाइक को मंच देना एक आतंकी को कट्टरपंथ और नफरत फैलाने के लिए मंच देने जैसा है.

बता दें कि जाकिर इस वक्त मलेशिया में रह रहा है और वहां की सरकार ने उसे स्थाई निवास प्रदान किया है. भारत में भगोड़े घोषित जाकिर नाइक पर ब्रिटेन और कनाडा ने भी प्रतिबंध लगा रखा है. जाकिर नाइक पर अन्य धर्मों के खिलाफ नफरत भरे भाषण देने का आरोप है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital