Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Politics: सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, शिवपाल यादव बनाए गए राष्ट्रीय महासचिव, विवादों के बीच स्‍वामी प्रसाद को भी मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते सपा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी तय हो गई है. सूची के मुताबिक अखिलेश यादव सपा अध्यक्ष रहेंगे.

UP Politics

रामगोपाल यादव, अखिलेश यादव और शिवपाल यादव

Edited by Nitish Pandey

समाजवादी पार्टी ने रविवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है. हाल ही में सपा में शामिल होने वाले शिवपाल यादव को अखिलेश यादव ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. इसके अलावा इन दिनों रामचरितमानस पर बयान देकर विवादों में घिरे स्वामी प्रसाद मौर्या का पार्टी में कद बढ़ा है, उन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसके अलावा आजम खान को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है. सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति में कुल 62 लोगों को शामिल किया गया है.

कहा जा रहा है कि हाल में हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की बड़ी जीत हासिल कराने में साथ देने के लिए शिवपाल यादव को तोहफा दिया गया है. नई कार्यकारिणी लिस्ट के मुताबिक, रामगोपाल यादव अब पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाए गए हैं.

2024 की तैयारी में जुटी सपा

समाजवादी पार्टी साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है. हर वर्ग के वोट को साधने का प्लान बना रही है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी वर्गों के नेताओं को जगह मिली है.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: ‘स्वामी प्रसाद कराएं अपना DNA टेस्ट, बाप आतंकवादी ही निकलेगा’, बोले- जगतगुरु परमहंस आचार्य

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी में वर्चस्व की जंग को लेकर चाचा शिवपाल यादव और भतीजा अखिलेश यादव में रार बहुत बढ़ गई थी. शिवपाल यादव ने गुस्से में आकर सपा छोड़ खुद की अलग पार्टी बना ली थी. लेकिन बीते दिनों सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शिवपाल यादव और अखिलेश यादव गिले-शिकवे भुलाकर साथ आ चुके हैं. शिवपाल यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी के लिए दिन-रात एक कर प्रचार किया. चुनाव में मिली बंपर जीत के बाद शिवपाल अपनी पार्टी का सपा में विलय कर लिया था. तभी से ऐसी चर्चा थी कि उन्हें पार्टी में कोई बड़ा पद मिल सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital