देश

बंगाल में पुलिस और TMC के अपराधी मिलकर कर रहे महिलाओं पर अत्याचार, यह सिलसिला बरसों से चला आ रहा: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

Sandeshkhali Violence in West Bengal : पश्चिम बंगाल में नॉर्थ 24 परगना जिला में संदेशखाली यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कोहराम मचा हुआ है. आज (16 फरवरी) को भाजपा डेलिगेशन ने संदेशखाली जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. उनके वापस लौटने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी वहां पहुंचे. हालांकि, पुलिस ने उन्हें भी संदेशखाली ​​​जाने से रोका.

अधीर रंजन चौधरी के साथ जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई. इसके बाद अधीर रंजन रामपुर में धरने पर बैठ गए. अधीर रंजन ने मीडिया से बाचतीत में कहा कि यहां (संदेशखाली में) पुलिस और सत्तारूढ़ पार्टी (TMC) के अपराधी मिलकर महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “ये सिलसिला आज से नहीं बल्कि महीनों और सालों से चला आ रहा है.”

लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है- कांग्रेस सांसद ने पूछा

अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी (TMC) को निशाने पर लेते हुए कहा- हम जानना चाहते हैं कि संदेशखाली की असली घटना क्या है? वास्तव में वहां क्या हुआ कि लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है? ममता बनर्जी को जवाब देना होगा. शाहजहां और उनके समर्थक सभी TMC के प्रोडक्ट हैं.

यह भी पढ़िए— पश्चिम बंगाल के नाॅर्थ 24 परगना जिले में हुई संदेशखाली हिंसा को लेकर गर्माई राजनीति, महिलाएं बोलीं- वहां गुंडों ने आबरू लूटी

‘शेख के गुंडे महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे थे’

कांग्रेस नेता अधीर रंजन से पहले बंगाल में भाजपा की 6 सदस्यीय टीम को भी आज सुबह संदेशखाली जाने से रोका गया. उस 6 सदस्यीय टीम ​​​​​​की संयोजक और केंद्रीय मंत्री ​अन्नपूर्णा देवी ने कहा- “हम पीड़ित बहनों को न्याय दिलाना चाहते हैं. जितनी मुस्तैदी से हमें रोका गया, अगर उसी मुस्तैदी से आरोपियों को पकड़ा जाता तो ये दिन नहीं देखना पड़ता. शेख के गुंडे महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे थे. वे (महिलाएं) न्याय की गुहार लगा रही थीं.”

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

संगीत और क्रिकेट का संगम; अनिरुद्ध संग 7 फेरे लेंगी SRH की मालकिन, यहां होगा ग्रैंड रिस्पेशन

Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…

4 minutes ago

मंदिर से पोती के साथ लौट रही महिला को झपटमार ने बनाया निशाना, 70 हजार की सोने की बालियां छीनीं

Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…

13 minutes ago

अरे दादा! ट्रेन के AC कोच में ‘पान लीला’, शौकीनों का भौकाल से चकराया इंटरनेट

Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…

15 minutes ago

प्रतापगढ़ में शराब बनी कातिल, शराबी पति को पत्नी ने टोका तो ईंट से कूचकर कर दी हत्या

Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…

24 minutes ago

तालाब में गड़ी है ‘चंद्रहास तलवार’, दुकानों पर लिखा है ‘जय रावण बाबा’… जानिए MP के इस गांव का हैरान करने वाला सच

Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…

35 minutes ago

प्रियागोल्ड बिस्कुट में मिला चोकर, ऑर्गेनिक किशमिश में मिले कीटनाशक, FSSAI ने 3 कंपनियों पर की कार्रवाई

FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…

36 minutes ago