Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बंगाल में पुलिस और TMC के अपराधी मिलकर कर रहे महिलाओं पर अत्याचार, यह सिलसिला बरसों से चला आ रहा: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी

Sandeshkhali Incident: बंगाल में संदेशखाली यौन उत्पीड़न मामले को लेकर देशभर में कोहराम मच गया है. आज भाजपा डेलिगेशन ने संदेशखाली जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसी तरह कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी बंगाल पुलिस ने आगे नहीं बढ़ने दिया.

adhir ranjan chowdhury Mamata tmc

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और सीएम ममता बनर्जी

Sandeshkhali Violence in West Bengal : पश्चिम बंगाल में नॉर्थ 24 परगना जिला में संदेशखाली यौन उत्पीड़न मामले को लेकर कोहराम मचा हुआ है. आज (16 फरवरी) को भाजपा डेलिगेशन ने संदेशखाली जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. उनके वापस लौटने के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी वहां पहुंचे. हालांकि, पुलिस ने उन्हें भी संदेशखाली ​​​जाने से रोका.

अधीर रंजन चौधरी के साथ जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई. इसके बाद अधीर रंजन रामपुर में धरने पर बैठ गए. अधीर रंजन ने मीडिया से बाचतीत में कहा कि यहां (संदेशखाली में) पुलिस और सत्तारूढ़ पार्टी (TMC) के अपराधी मिलकर महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं. कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “ये सिलसिला आज से नहीं बल्कि महीनों और सालों से चला आ रहा है.”

adhir ranjan chowdhary

लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है- कांग्रेस सांसद ने पूछा

अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल में ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ पार्टी (TMC) को निशाने पर लेते हुए कहा- हम जानना चाहते हैं कि संदेशखाली की असली घटना क्या है? वास्तव में वहां क्या हुआ कि लोगों को वहां जाने से रोका जा रहा है? ममता बनर्जी को जवाब देना होगा. शाहजहां और उनके समर्थक सभी TMC के प्रोडक्ट हैं.

यह भी पढ़िए— पश्चिम बंगाल के नाॅर्थ 24 परगना जिले में हुई संदेशखाली हिंसा को लेकर गर्माई राजनीति, महिलाएं बोलीं- वहां गुंडों ने आबरू लूटी

‘शेख के गुंडे महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे थे’

कांग्रेस नेता अधीर रंजन से पहले बंगाल में भाजपा की 6 सदस्यीय टीम को भी आज सुबह संदेशखाली जाने से रोका गया. उस 6 सदस्यीय टीम ​​​​​​की संयोजक और केंद्रीय मंत्री ​अन्नपूर्णा देवी ने कहा- “हम पीड़ित बहनों को न्याय दिलाना चाहते हैं. जितनी मुस्तैदी से हमें रोका गया, अगर उसी मुस्तैदी से आरोपियों को पकड़ा जाता तो ये दिन नहीं देखना पड़ता. शेख के गुंडे महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे थे. वे (महिलाएं) न्याय की गुहार लगा रही थीं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital