Bharat Express DD Free Dish

अनोखा कांवड़िया: 75 लीटर गंगाजल, 75 योजनाएं और पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन; जानें क्यों खास है हर कैन?

Sawan 2025 Kanwar Yatra: इन दिनों कांवड़ यात्रा का दौर चल रहा है. ऐसे में एक अनोखा यात्रा सामने आया है जो पीएम मोदी सरकार की 75 योजनाओं के नाम पर 75 लीटर गंगाजल के साथ यात्रा कर रहा है.

Sawan 2025 Kanwar Yatra 75 Liters Gangajal

'विकसित भारत' के संकल्प वाली कांवड़

Sawan 2025 Kanwar Yatra: हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिव भक्त कांवड़ियों की भीड़ में एक अनोखा कांवड़िया भी देखने को मिला है. गाजियाबाद के लोनी निवासी धीरूभाई ने एक अनोखी कांवड़ यात्रा शुरू की है. वह मोदी सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर सरकार की 75 योजनाओं के नाम 75 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर चल रहे हैं. जनपद मुजफ्फरनगर में बातचीत के दौरान इस कांवड़िए धीरूभाई अपने इस कावड़ को लेकर अनोखी सच्चाई बताई है.

75 योजनाओं के 75 गंगाजल कैन

धीरूभाई केंद्र सरकार की 75 योजनाओं का नाम अलग-अलग गंगाजल की कैन पर लिखकर लाए हैं. वह 75 पवित्र गंगाजल की कैन 17 जुलाई को हरिद्वार से लेकर चले हैं. वह गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद प्रधानमंत्री आवास जाएंगे. उनकी प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री जल्द मिलने का समय दें. उनकी अभिलाषा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस 75 लीटर पवित्र गंगाजल में स्नान करें. धीरूभाई का कहना है कि सरकार की योजनाओं के अलावा यह पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भी है. यह विकसित भारत के संकल्‍प की कांवड़ है.

रोजाना करते हैं 30-35 किलोमीटर का यात्रा

धीरूभाई ने पहले दिन 40 किलोमीटर का सफर तय किया. वह रोजाना 30-35 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी के 75वें जन्‍मदिन पर उनकी मां साथ नहीं हैं, क्‍योंकि उनका निधन हो गया है. पीएम गंगा को भी अपनी मां मानते हैं, इसलिए यह पीएम मोदी के लिए मां गंगा का आशीर्वाद है.

कैसी है धीरूभाई का कांवड़?

धीरूभाई ने हरिद्वार से ही एक ठेली बनवाई और इसके चारों ओर पोस्टर के जरिए अलग-अलग योजनाओं के नाम लिखवाए. इस ठेले पर सबसे पीछे मोदी सरकार की 75 बड़ी योजनाओं की जानकारी और उनके नाम लिखे गए हैं. ठेली के एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाई गई है. इसके अलावा, सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर की तस्वीर लगी है. इस ठेले के दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो और भगवान भोलेनाथ की तस्वीर के साथ ‘एक लोटा गंगाजल विकसित भारत के नाम’ लिखा है.

ये भी पढ़ें:  10 मिनट में ब्लड शुगर कैसे कर सकते हैं कंट्रोल?

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read