Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Seema Haider : सीमा हैदर को लेकर सचिन के गांव में छिड़ा विवाद, दो गुटों की भिड़ंत के बाद तनाव, पुलिस तैनात

Seema Haider Sachin Meena Village: सीमा हैदर को देखने वालों का सचिन मीणा के गांव में लोगों का तांता लगा हुआ है. इसी दौरान एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान वहां दो समुदायों के लोग भिड़ गए. झड़प के चलते पुलिस पहुंच गई और भीड़ को तितर-बितर करना शुरू कर दिया है.

सचिन मीणा के गांव में आयोजित एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के लोग भिड़ गए. इस दौरान भारी भीड़ जुट गई थी, पुलिस ने उन्हें तितर-बितर किया.

Greater Noida News: पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) की कथित प्रेम कहानी सवालों के घेरे में है. वो उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के गांव रबूपुरा के रहने वाले सचिन मीणा (Sachin Meena) के साथ रह रही है, दोनों को देखने के लिए रबूपुरा में लोगों की भीड़ लगी रहती है. आज शाम एक निजी चैनल के रिपोर्टर सीमा हैदर पर शो करने पहुंचे तो वहां हंगामा हो गया. गांव के ही दो गुटों के लोग आपस में भिड़ गए. मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई.

भारत एक्सप्रेस के संवाददाता ने बताया कि दो गुटों की झड़प के चलते माहौल तनावपूर्ण बन गया है. कुछ लोगों के एक समूह ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए तो दूसरे समूह के लोग आग-बबूला हो गए. हाथा-पाई होने लगी. झड़प के कारण तनाव बढ़ने पर पुलिस-बल वहां पहुंचा. पुलिस की कई गाड़ियां रबूपुरा में पहुंच गई. पुलिस लोगों को वहां से हटाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: Seema Haider Photos: क्‍या सीमा हैदर और सचिन ने रीति-रिवाज से की थी शादी? सामने आई तस्‍वीरें, कहा- नेपाल के मंदिर में लिए 7 फेरे

सीमा हैदर बोली- जेल में जिंदगी गुजार दूंगी, पाकिस्तान नहीं जाऊंगी
वहीं, दूसरी ओर सीमा हैदर का ताजा बयान सामने आया है. सीमा ने कहा कि मुझे पाकिस्तान भेजे जाने की बातें हो रही हैं, लेकिन मैं पाकिस्तान हरगिज नहीं जाऊंगी. सीमा ने शुक्रवार शाम को मीडिया से बातचीत में कहा- मेरी जिंदगी सचिन के लिए है. मुझे भारत की जेल में जिंदगी गुजारना मंजूर है, लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जाऊंगी. उसने कहा, “मैं कोई जासूस नहीं हूं, मुझे प्यार हुआ इसलिए मैं यहां हूं. मैंने सिर्फ एक ही गुनाह किया है कि हिंदू नाम से नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई.”

मीडिया से कहा- ‘पाकिस्तान भेजा गया तो वहां मुझे मार दिया जाएगा’

सीमा ने कहा- “अब मैं हिंदू हो गई हूं. यदि मुझे वापस पाकिस्तान भेजा गया तो वहां मुझे मार दिया जाएगा.” खबर है कि इस बयान के बाद सीमा हैदर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 38 पेज की दया याचिका भेजी है. इसमें सीमा ने अपने बच्चों के साथ भारत में रहने की परमिशन मांगी है.

याचिका में सीमा हैदर ने अपना नाम सीमा मीणा पत्नी सचिन मीणा लिखा है. इस पिटीशन के साथ उसने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें भी लगाई हैं, तस्वीरों में सीमा को सचिन को वरमाला पहनाते देखा जा सकता है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital