Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनंत विजय की किताब ‘ओवर द टॉप’ का 9 फरवरी को IGNCA में होगा लोकार्पण, OTT के मायाजाल पर आधारित है किताब

किताब ‘ओवर द टॉप’ का लोकार्पण शुक्रवार, 09 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर द्वारा होने जा रहा है.

अनंत विजय की किताब 'ओवर द टॉप'

दैनिक जागरण में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत अनंत विजय को प्रिंट और टीवी पत्रकारिता जगत में दो दशकों से लंबे समय का अनुभव है. वहीं उनकी रूचि सिनेमा साहित्य और कला जगत में भी है. अब तक उनकी कई किताबें बाजार में धूम मचा चुकी हैं. हाल ही में प्रभात प्रकाशन से छपकर आई उनकी नई किताब ‘ओवर द टॉप’ का लोकार्पण शुक्रवार, 09 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर द्वारा होने जा रहा है. सायं 5.00 बजे समवेत सभागार, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, जनपथ, नई दिल्‍ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इसका लोकार्पण होगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर कार्यक्रम के मुख्य आतिथि हैं. वहीं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव प्रो. सच्चिदानंद जोशी इसके विशिष्ट अतिथि हैं.

चर्चित रही हैं लेखक की ये किताबें

वरिष्ठ पत्रकार अनंत विजय की पत्रकारिता जमीन से जुड़ी रही है. मार्क्सवाद का अर्द्धसत्य’ शीर्षक से आई उनकी किताब पाठकों के बीज काफी लोकप्रिय रही है. मूल रूप से बिहार के जमालपुर के रहने वाले अनंत विजय ने अब तक करीब अलग-अलग शैलियों में नौ किताबें लिखी हैं. वहीं उन्हें सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ लेखन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है.

OTT की सच्चाई दिखाती ‘ओवर द टॉप’

ओवर द टॉप (ओ.टी.टी.) प्लेटफॉर्म वर्तमान में मनोरंजन का एक नया माध्यम है. जिसे लेखक ने अपनी किताब का विषय बनाया है. ओ.टी.टी. प्लेटफॉर्म के कंटेंट और इस पर दिखाई जाने वाली सामग्री के नफा नुकसान के बारे में उनकी इस किताब में बहुत ही नायाब तरीके से जिक्र किया गया है. ओटीटी पर अश्लीलता और विभिन्न विवादित प्रसंगों वाली सामाग्रियों को लेकर भी उनकी चिंता किताब के माध्यम से जाहिर होती है. वहीं इनमें दिखाई जाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणियां और गाली-गलौज को भी किसी तरह न्याय संगत नहीं कहा जा सकता इसे यह किताब खूबसूरती के साथ स्पष्ट करती है. ओ.टी.टी. के सभी पहलुओं पर किताब में विश्लेषणात्मक विवरण दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: यूपीए शासन काल में हुए 15 घोटालों का जिक्र…मोदी सरकार ने पेश किया श्वेत पत्र, लोकसभा में होगी चर्चा

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में 9 फरवरी 2024 को आयोजित पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, सायं 4:45 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लें. कार्यक्रम के उपरांत जलपान की भी व्यवस्था है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital