सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
कौशांबी में ट्रिपल मर्डर
Kaushambi Triple Murder: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में देर रात ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. बदमाशों सोत समय के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में पिता, बेटी और दामाद की मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है. जानकारी के मुताबिक, कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हररायपुर में जमीनी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में और अफरातफरी मच गई.
वहीं परिजनों द्वारा आगजनी और हंगामे के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है. फायर सर्विसेज की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने कोशिश में जुट गई. बताया गया है कि अभी स्थिति काबू में हैं.
बताया जा रहा है कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहा पर कुछ जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस चौराहे पर छबिलवा निवासी 62 साल के होरीलाल की जमीन है. इसी जमीन को लेकर आसपास के इलाके के लोगों से विवाद चल रहा था. होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा था. वहीं इस झोपड़ी में उसका दामाद और बेटी भी सो रहे थे. इस दौरान कुछ बदमाश वहां आए और बेरहमी से पिता, बेटी और दामाद की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, छबिलवा का दामाद एक पास में ही एक किराये की दुकान में जन सेवा केंद्र चलाता था.
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में ही इस घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना के बारे में सुबह 6 बजे जानकारी हुई. जब मौके परिजन पहुंचे. फिलहाल घटनास्थल के आसपास के सन्नाटा पसरा हुआ है. जानकारी होने पर छबिलवा के ग्रामीण भी आ गए.
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…