Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पिता, बेटी और दामाद…ट्रिपल मर्डर से दहला कौशांबी, गुस्साए लोगों ने कई घरों में लगाई आग, भारी पुलिस फोर्स तैनात

Kaushambi: बताया जा रहा है कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहा पर कुछ जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस चौराहे पर छबिलवा निवासी 62 वर्षीय होरीलाल की जमीन है.

कौशांबी में ट्रिपल मर्डर

Kaushambi Triple Murder: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में देर रात ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. बदमाशों सोत समय के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना में पिता, बेटी और दामाद की मौत हो गई. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है. जानकारी के मुताबिक, कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हररायपुर में  जमीनी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद गुस्साए लोगों ने करीब आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में और अफरातफरी मच गई.

वहीं परिजनों द्वारा आगजनी और हंगामे के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है. फायर सर्विसेज की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने कोशिश में जुट गई. बताया गया है कि अभी स्थिति काबू में हैं.

क्या है पूरा मामला ?

बताया जा रहा है कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहा पर कुछ जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इस चौराहे पर छबिलवा निवासी 62 साल के होरीलाल की जमीन है. इसी जमीन को लेकर आसपास के इलाके के लोगों से विवाद चल रहा था. होरीलाल ने विवादित भूमि पर झोपड़ी डालकर अपना कब्जा कर रखा था. वहीं इस झोपड़ी में उसका दामाद और बेटी भी सो रहे थे. इस दौरान कुछ बदमाश वहां आए और बेरहमी से पिता, बेटी और दामाद की हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, छबिलवा का दामाद एक पास में ही एक किराये की दुकान में जन सेवा केंद्र चलाता था.

यह भी पढ़ें-  Lucknow: हॉस्पिटल के बाहर फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, चपेट में आए लोगों के उड़े ​चीथड़े, गाड़ी से नीचे उतारते समय हुआ हादसा, लगा जैसे- बम ब्लास्ट हो

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में ही इस घटना को अंजाम दिया गया. इस घटना के बारे में सुबह 6 बजे जानकारी हुई. जब  मौके परिजन पहुंचे. फिलहाल घटनास्थल के आसपास के सन्नाटा पसरा हुआ है. जानकारी होने पर छबिलवा के ग्रामीण भी आ गए.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital