Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“दिल्ली बनेगा खालिस्तान”, G20 शिखर सम्मेलन से पहले SFJ ने मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर लिखे देश विरोधी नारे

दिल्ली पुलिस ने कहा कि एसएफजे कार्यकर्ता शिवाजी पार्क से पंजाबी बाग तक दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर नारे लिखे हैं.

SFJ On G20

SFJ On G20

SFJ On G20: सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के कार्यकर्ताओं ने अगले महीने राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली मेट्रो के दिवारों पर देश विरोधी नारे लिख दिए हैं. पुलिस ने कहा कि एसएफआई ने दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के फुटेज जारी किए हैं जहां खालिस्तान समर्थक नारे लिखे हैं. दिल्ली पुलिस ने कहा कि एसएफजे कार्यकर्ता शिवाजी पार्क से पंजाबी बाग तक दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर नारे लिखे हैं. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

खालिस्तान जिंदाबाद जैसे भित्तिचित्र लगाए

बता दें कि मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर “दिल्ली बनेगा खालिस्तान” और “खालिस्तान जिंदाबाद” जैसे भित्तिचित्र लगाए गए हैं. जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा. यह घटना उस दिन हुई जब दिल्ली पुलिस जी20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रगति मैदान तक विभिन्न बिंदुओं पर ‘कारकेड’ रिहर्सल कर रही है. पुलिस ने कहा कि रिहर्सल को सुविधाजनक बनाने के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कई स्थानों पर यातायात को नियंत्रित किया गया.

यह भी पढ़ें: प्रशासन की अनुमति नहीं, फिर भी यात्रा निकालने पर अड़ी VHP ! कहा- इजाजत की जरुरत नहीं, CM बोले- सावन का महीना…

मेहमानों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे हैं खास इंतजाम

जिन सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया गया है वे हैं सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, बाराखंभा रोड ट्रैफिक सिग्नल, जनपथ-कर्तव्य पथ, विवेकानंद मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे, शांति वन चौक, जोसेफ टीटो मार्ग-सिरी फोर्ट रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सी-हेक्सागोन, मथुरा रोड और सलीम गढ़ बाईपास. बता दें कि जी20 सम्मेलन को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में जोर-शोर से तैयारी जारी है. देश विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं. अतिथियों के लिए 35 होटल बुक किए गए हैं.

जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले मेहमानों की सुरक्षा के लिए NSG और CRPF  के जवानों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है. सम्मेलन के दौरान दिल्ली एनसीआर में परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. सीआरपीएफ के 1000 जवानों को ग्रेटर नोएडा में ट्रेनिंग दी जा रही है. ये सभी जवान कभी न कभी किसी न किसी वीआईपी की सुरक्षा में रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital