Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का गांधी पर बड़ा बयान, कहा- भारत में राष्ट्रपिता का पद किसी को नहीं दिया जा सकता

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भारत को किसी ने नहीं जन्मा इसलिए यहां राष्ट्रपिता का पद किसी को नहीं दिया जा सकता. उन्होंने कहा कि लोग अफवाह फैलाते हैं कि मोहनदास करमचंद गांधी राष्ट्रपिता हैं.

बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती इस बार महात्मा गांधी को लेकर अपना बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि महात्मा गांधी हमारे देश के राष्ट्रपिता नहीं हो सकते. रायपुर में शंकराचार्य ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देना चाहिए.

गांधी जी पर बात करते हुए शंकराचार्य ने बताया कि राष्ट्रपिता जैसी कोई चीज होती ही नहीं. शंकराचार्य ने कहा कि अगर एक देश, एक टैक्स और एक चुनाव की बात होती है तो पूरे देश में गाय के लिए एक जैसा कानून होना चाहिए.

महज अफवाह है महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता बोलना

एक सवाल का जवाब देते हुए स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि भारत में राष्ट्रपिता जैसी कोई चीज संभव ही नहीं है. भारत का इतिहास कब से है ये कोई नहीं जानता. उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए बताया कि पाक अलग राष्ट्र बना और जिन्ना वहां के कायद-ए-आजम बनें ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि पाकिस्तान का तो जन्म हुआ था, लेकिन भारत को किसी ने नहीं जन्मा इसलिए यहां राष्ट्रपिता का पद किसी को नहीं दिया जा सकता. उन्होंने कहा कि लोग अफवाह फैलाते हैं कि मोहनदास करमचंद गांधी राष्ट्रपिता हैं.

मंदिरों की रक्षा धर्मनिरपेक्षता से नहीं होगी

मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर रखने की मांग को सही ठहराते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जो लोग धर्मनिरपेक्षता की शपथ लिए हैं वो लोग हमारे धर्म की मर्यादा की रक्षा कैसे कर सकते हैं.

गाय को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा

गाय पर अपनी बात रखते हुए स्वामी ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ से बहुत उम्मीद है. यहां हर कोई गाय के साथ दिखता है. यहां पर गाय के प्रति लोगों में भक्ति साफ तौर पर नजर आती है. इस देश में गाय को बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जाना चाहिए. हमारी मांग है कि भारत में गाय की रक्षा के लिए इन्हें राष्ट्रमाता घोषित कर दिया जाए.

यह भी पढ़ें- 500 के नोटों पर महात्मा गांधी की जगह अनुपम खेर की फोटो, सोना खरीदने वाले ठगों ने ऐसे लगाया करोड़ों का चूना

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital