Bharat Express DD Free Dish

लखनऊ की शादी में नजर आए आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश, वर-वधु को दिया आशीर्वाद

लखनऊ में हुए श्री शांतनु सिंह एवं कु. मांडवी के विवाह समारोह में आंध्र प्रदेश सरकार के मंत्री श्री नारा लोकेश एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नारा ब्राह्मणी की विशेष उपस्थिति ने समारोह को गौरवपूर्ण बना दिया.

Nara Lokesh in Lucknow
Prashant Rai Edited by Prashant Rai

लखनऊ के प्रतिष्ठित गोल्डन ब्लॉसम रिसॉर्ट में 21 मई 2025 को संपन्न हुए विवाह समारोह में उस समय राजनीतिक गरिमा का रंग भर गया, जब आंध्र प्रदेश सरकार के मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री नारा लोकेश (पुत्र, मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू) अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नारा ब्राह्मणी के साथ विशेष रूप से शामिल हुए. यह समारोह श्री शांतनु सिंह एवं कु. मांडवी के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था.

यह अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि वर श्री शांतनु सिंह, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) निवासी, वर्तमान में देश के प्रमुख युवा राजनीतिक रणनीतिकारों में एक माने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वरिष्ठ चुनाव रणनीतिकार श्री प्रशांत किशोर के साथ बिहार विधानसभा चुनावों से की थी. इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे तृणमूल कांग्रेस को ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई.

श्री सिंह ने आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लिए भी रणनीतिक कार्य किया, जिससे पार्टी को श्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में सत्ता हासिल हुई. हाल ही में संपन्न आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी के लिए रणनीति तैयार की, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को श्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत मिला.

श्री शांतनु सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के एक उभरते हुए युवा राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में पहचान बना चुके हैं और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read