Bharat Express DD Free Dish

“कांग्रेस अब पहले से ज्यादा वामपंथी, बीजेपी की राजनीति से मुकाबले के लिए बदली दिशा”… शशि थरूर ने ऐसा क्यों बोला?

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि पार्टी अब पहले से ज्यादा वामपंथी हो गई है. उन्होंने रेडिकल सेंट्रिज्म पर विचार रखते हुए कांग्रेस की रणनीतिक दिशा और बीजेपी की नीतियों से प्रेरणा पर चर्चा की.

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा कि पार्टी अब पहले से कहीं ज्यादा वामपंथी हो गई है. उन्होंने कहा कि यह बदलाव बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति से मुकाबले की रणनीति का हिस्सा है. थरूर ने यह भी कहा कि उनके विचार व्यवहारिक राजनीति से ज्यादा सिद्धांतों और विचारधारा पर केंद्रित हैं, जहां कुछ दूरियों को पाटने की जरूरत है.

शशि थरूर ने क्या कहा?

उन्होंने (Shashi Tharoor) रेडिकल सेंट्रिज्म (कट्टर केंद्रीयता) पर बात करते हुए कहा,

“कांग्रेस का झुकाव अब वामपंथ की ओर ज्यादा है, जबकि डॉ. मनमोहन सिंह के दौर में पार्टी ज्यादा मध्यमार्गी थी. उस समय कांग्रेस ने कुछ नीतियां अपनाई थीं जो बाद में बीजेपी सरकार ने भी अपनाईं.”

थरूर ने 1991 से 2009 तक के दौर को एक संतुलित राजनीतिक समय बताया, जो बाद में बदलता गया.

“कांग्रेस रणनीतिक रूप से वामपंथी”

थरूर (Shashi Tharoor) ने यह भी कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए रणनीतिक रूप से वामपंथी हुई है, लेकिन यह बदलाव सिर्फ रणनीति नहीं बल्कि विचारधारा का हिस्सा भी हो सकता है. उन्होंने साफ किया कि वह जिस बदलाव की बात कर रहे हैं, वह सिर्फ सीटों की राजनीति नहीं बल्कि गहराई से जुड़ा वैचारिक समायोजन है.

AICC अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे थरूर?

जब उनसे (Shashi Tharoor) पूछा गया कि क्या वे दोबारा AICC अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्हें खुशी है कि कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रक्रिया कायम है.

ये भी पढ़ें-Bihar Election Result: बिहार की 10 VIP सीटों पर हाईवोल्टेज मुकाबला! वापसी होगी या उलटफेर – जानिए यहां

अमेरिका के उस बयान पर कि विदेशी कुशल श्रमिक अमेरिका में काम करके अमेरिकियों को प्रशिक्षित करें और फिर लौट जाएं, थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि भारत को इससे कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि उसके युवा विदेशों में अनुभव लें और फिर देश लौटकर उसकी प्रगति में योगदान दें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read