कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) इन दिनों पार्टी की बैठकों से दूरी बनाए हुए हैं. मंगलवार को सोनिया गांधी के आवास पर हुई हाई-लेवल मीटिंग में भी वे शामिल नहीं हुए. इससे पहले वे केरल विधानसभा चुनाव को लेकर हुई रणनीतिक बैठक से भी अनुपस्थित रहे थे. लगातार दो अहम बैठकों से उनकी गैरहाजिरी ने राजनीतिक गलियारों में सवाल खड़े कर दिए हैं.
थरूर ने कार्यक्रम का दिया हवाला
थरूर (Shashi Tharoor) ने अपनी अनुपस्थिति की वजह पहले से तय यात्रा कार्यक्रम को बताया. उन्होंने कहा कि वे बजट सत्र से पहले दुबई से लौट रहे थे और मीटिंग का निमंत्रण उन्हें बहुत देर से मिला. इस वजह से वे अपनी फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव नहीं कर पाए. उन्होंने साफ किया कि वे मंगलवार देर रात दिल्ली पहुंचे और बैठक में शामिल होना संभव नहीं था.
नाराजगी की अटकलें
राजधानी दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे सीपीएम की ओर झुकाव की अटकलों पर सवाल किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. थरूर (Shashi Tharoor) ने कहा कि उनकी अनुपस्थिति को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि संसद सत्र के दौरान वे सीधे कांग्रेस नेतृत्व के सामने मुद्दे उठाएंगे.
दिल्ली | कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मुझे जो भी मुद्दे उठाने हैं, मैं उन्हें सीधे पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाऊंगा। इसमें कोई शक नहीं कि मुझे वह मौका मिलेगा, खासकर जब संसद के सत्र के दौरान सब साथ होंगे। आज की बैठक में शामिल न होने की बात करें तो, निमंत्रण कल या परसों ही आया था,… pic.twitter.com/uesRwfcWIh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 27, 2026
मीटिंग में कौन-कौन शामिल?
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, थरूर (Shashi Tharoor) ने अपनी अनुपस्थिति की जानकारी पार्टी को पहले ही दे दी थी. इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम, जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी और मनीष तिवारी मौजूद थे.
सीपीएम से जुड़े कुछ लोगों से मुलाकात का जिक्र
थरूर ने दुबई यात्रा के दौरान सीपीएम से जुड़े कुछ लोगों से मुलाकात का ज़िक्र जरूर किया, लेकिन इस पर कोई खास टिप्पणी नहीं की. वहीं सीपीएम ने भी ऐसी किसी बातचीत की खबरों को महज़ अटकलें बताते हुए खारिज कर दिया.
कांग्रेस का क्या कहना है?
कांग्रेस ने कहा कि शशि थरूर (Shashi Tharoor) पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और आंतरिक मुद्दों का समाधान पार्टी के भीतर ही किया जाएगा. पार्टी ने उन खबरों को भी नकारा जिनमें कहा गया था कि थरूर कांग्रेस छोड़ने पर विचार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-भारत-यूरोपीय संघ FTA पर अमित शाह का बड़ा बयान, ट्रेड डील को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
बजट सत्र की तैयारियां
संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो रहा है. इसका पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक होगा. थरूर ने कहा कि वे बजट सत्र के दौरान पार्टी नेतृत्व के सामने सीधे अपनी बात रखेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




