Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

शिलांग सांसद की फुटबॉल मैच खेलने के दौरान मौत, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

मेघालय के शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एंड्रयू जे. सिंगकोन का फुटसल मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने उनके निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया…

Shillong MP Ricky Andrew death: मेघालय की राजधानी शिलांग से लोकसभा सांसद डॉ. रिकी एजे सिंगकोन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. दरअसल 54 वर्षीय सांसद गुरुवार शाम फुटसल (इनडोर फुटबॉल) मैच खेलते समय अचानक गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि रिकी एंड्रयू जे. सिंगकोन वॉइस ऑफ द पीपल पार्टी (VPP) के नेता थे और शिलांग संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे. वे अपने सक्रिय जनसंपर्क और खासी-जैंतिया हिल्स क्षेत्र में जमीनी स्तर पर मजबूत पहुंच के लिए जाने जाते थे.

मैच के दौरान अचानक कैसे गिरे सांसद?

शिलांग लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे. सिंगकों का मौत फुटसल मैच खेलते समय हार्ट अटैक से हुई. पार्टी अधिकारियों के मुताबिक, मैच के दौरान वे अचानक गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें बचाया नहीं जा सका. रिकी एंड्रयू सक्रिय राजनीतिज्ञ थे और स्थानीय मुद्दों पर हमेशा आवाज उठाते थे. उनकी मौत से मेघालय में शोक की लहर दौड़ गई है.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद रिकी एंड्रयू के निधन पर गहरा शोक जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेघालय के लोगों के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा. इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ हैं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. पीएम मोदी ने कहा कि रिकी एंड्रयू का निधन एक बड़े नुकसान की तरह है.

 

यह भी पढ़ें: क्यों सुलग रहा है साउथ? आग लगी..चले पत्थर..; शिवाजी जयंती पर जबलपुर के बाद कर्नाटक-हैदराबाद में तनाव

सीएम कॉनराड संगमा ने क्या कहा?

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भी रिकी एंड्रयू के असमय निधन पर गहरा दुख जताया. उन्होंने कहा कि वो एक दयालु नेता थे और जनता की सेवा तथा अपने लोगों की भलाई के लिए समर्पित थे. सीएम ने कहा कि मेघालय के लोकसभा में दो सांसदों में से एक रिकी एंड्रयू जे. सिंगकोन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनका जाना पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital