Bharat Express DD Free Dish

‘सोमनाथ से संकल्प तक’: 75 साल पहले जहां खड़े थे ‘राजेंद्र बाबू’, आज वहीं पीएम मोदी ने दोहराया विरासत और विकास का मंत्र!

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Somnath Temple में 75वें अमृत महोत्सव पर विरासत और विकास का संदेश दिया. कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन, महापूजा और एयर शो के जरिए आस्था और आधुनिक भारत का संगम देखने को मिला…

PM Modi on Somnath Amrit Mahotsav: सोमवार को सोमनाथ की धरती पर आस्था और राष्ट्रवाद का एक अद्भुत संगम देखने को मिला. ‘दरअसल आज सोमनाथ अमृत महोत्सव’ के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की ‘सभ्यतागत यात्रा’ को याद किया. यह मौका था पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने का. पीएम मोदी ने इस दौरान न केवल मंदिर में ‘विशेष महापूजा’ की बल्कि देश को यह संदेश भी दिया कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत के पुनरुत्थान का प्रतीक है.

डॉ. राजेंद्र प्रसाद की यादें हुई ताजा

प्रधानमंत्री ने खुद लिखा कि आज वह उस क्षण को जी रहे हैं, जिसका अनुभव 1951 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया होगा. उन्होंने इस दिन को भारत की सभ्यतागत यात्रा का ‘मील का पत्थर’ बताया. सोमनाथ के आकाश में जब वायु सेना की ‘सूर्य किरण’ टीम ने हवाई करतब दिखाए, तो यह आधुनिक भारत की शक्ति और प्राचीन आस्था का मिलन जैसा लगा.

 

भक्तिमय माहौल और रोड शो का जोश

हेलीपैड से मंदिर तक के 1.5 किलोमीटर के रास्ते में जो जनसैलाब उमड़ा, उसने बता दिया कि सोमनाथ को लेकर जनता के मन में कितनी गहरी श्रद्धा है. बंगाल समेत कई राज्यों के कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य पेश किए, जो ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की तस्वीर पेश कर रहे थे. मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और हर्ष संघवी के साथ पीएम मोदी का यह रोड शो चुनाव से इतर ‘सांस्कृतिक राष्ट्रवाद’ की जीत का उत्सव नजर आया.

ये भी पढ़ें: वर्दी बेबस, माफिया बेखौफ! MP के धार में शराब तस्करों को पकड़वाना एक परिवार को पड़ा भारी, उठा लिया खौफनाक कदम

‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम(Somnath Amrit Mahotsav)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में हिस्सा लिया. यह महोत्सव भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया गया. उनका ‘विशेष महापूजा’, ‘कुंभाभिषेक’ और ‘ध्वजारोहण’ समारोहों में शामिल होने का कार्यक्रम है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read