Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

स्पेनिश महिला ने बताई कैसे हुई घटना, कहा- ‘पति को बांध गैंगरेप करने वाले लगातार मुझे पीटते रहे’

स्पेनिश महिला और उसका पति बांग्लादेश से अलग-अलग बाइक पर एक साथ टूर पर निकले थे और वो झारखंड के रास्ते नेपाल की ओर जा रहे थे.

rape

सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया

Dumka Rape Case: झारखंड के दुमका में शुक्रवार की रात सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला ने एफआईआर में ये उल्लेख किया है कि सभी 7 अपराधियों ने उस पर लात-घूंसे से मारने के बाद बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार की इस घटना को अंजाम दिया. घटना की इस पूरी प्रक्रिया के दौरान बलात्कारियों ने पीड़िता के पति के हाथ बांध रखे थे और उसे पैरो से बहुत मारा. रेप पीड़िता ने घटना के अगले दिन शनिवार की रात को अपने सोशल मीडिया वीडियो मे पोस्ट किया और कहा, ‘मुझे लगा कि वे बलात्कारी लोग मुझे मार डालेगे.’

क्या थी घटना ?

स्पेनिश महिला और उसका पति बांग्लादेश से अलग-अलग बाइक पर एक साथ टूर पर निकले थे और वो झारखंड के रास्ते नेपाल की ओर जा रहे थे. इसी दौरान स्पेन की महिला के साथ शुक्रवार की देर रात दुमका में गैंगरेप की घटना हुई थी .

भगवान का शुक्र है कि मैं अभी भी जिन्दा हूं’

दुमका पुलिस ने रविवार शाम को आधिकारिक तौर पर तीन अपराधियों की गिरफ्तारी की जबकि बाकी बचे आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) ने अपराध को संज्ञान में लिया. पीड़िता को कानूनी मदद देने के लिये अलग अलग कई टीम गठित की गयी है. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी इस कुकर्म यानी अपराध का गंभीर रुप से संज्ञान मे लिया है. वहीं कानून की सेवा कार्य प्रणाली पर चिंता व्यक्त करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है.

ये भी पढ़ें: Shahjahanpur: एसपी दफ्तर में खुद को आग लगाकर दौड़ा युवक, अखिलेश ने वीडियो शेयर कर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पुलिस द्वारा जारी किया गया बयान

पत्रकारों से बात करते हुए दुमका के एसपी पीतांबर सिंह खैरवार ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार करके रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सभी आरोपी हंसडीहा पुलिस स्टेशन थाना के अंतर्गत कुंजो और आसपास के गांवों के थे. एसपी ने कहा कि अब तक की प्रारम्भिक जांच के अनुसार सभी आरोपी ने यह अपराध पहली बार अंजाम दिया ​है. एसपी ने बताया कि महिला का बयान प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत में दर्ज कराया जा चुका है. उन्होंने कहा कि हम आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त मामला तैयार करेंगे ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिल सके. उन्होंने कहा कि महिला की मेडिकल जांच में सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है.

पीड़िता ने बताया, घटना को अंजाम देने के बाद इंग्लिश में कुछ कहा

पीड़िता ने अपनी एफआईआर में यह भी उल्लेख किया कि कुछ अपराधियों ने उस रात उनके पास आते समय कुछ अंग्रेजी के शब्द बोले. एसपी खैरवार ने कहा, “उनमें से कुछ प्रवासी श्रमिक के रूप में बाहर काम करने गए होंगे और कुछ अंग्रेजी शब्दों से परिचित हो गए होंगे. उनकी शैक्षिक और अन्य पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital