Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम”: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

27 फरवरी 2026 को भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने उनके साहस और त्याग को नमन करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी.

Hindustan Socialist Republican Association

27 फरवरी 2026 को चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि आजाद का जीवन सिखाता है कि अन्याय के विरुद्ध अटल रहना ही सच्चा शौर्य है. गृह मंत्री अमित शाह ने काकोरी कांड, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के गठन और स्वतंत्रता संग्राम में आजाद के योगदान को याद किया. वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका प्रसिद्ध वाक्य साझा करते हुए उनके त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया. देश के इन नेताओं ने महान क्रांतिकारी के बलिदान को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बताया.

प्रधानमंत्री ने आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए चंद्रशेखर आजाद को आदरपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि भारत माता के वीर सपूत ने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि आजाद का जीवन हमें सिखाता है कि अन्याय के खिलाफ अटल रहना ही सच्चा शौर्य और पराक्रम है. उन्होंने एक संस्कृत सुभाषित भी साझा किया, जिसमें शौर्य को तीनों लोकों में सर्वोच्च बताया गया है.

शाह का नमन, योगी की श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने जीवन की अंतिम सांस तक ‘वंदे मातरम्’ का गान करते हुए अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया. उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन, हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचएसआरए) के गठन और क्रांतिकारियों के संगठन निर्माण में आजाद की भूमिका को याद किया. शाह ने कहा कि उनका जीवन स्वाधीनता के लिए पूर्णतः समर्पित रहा और उनकी बलिदान गाथा आज भी राष्ट्रप्रेम की भावना से भर देती है.

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आजाद का प्रसिद्ध वाक्य ‘दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे’ साझा किया. उन्होंने कहा कि मातृभूमि की वेदी पर प्राणों की आहुति देने वाले इस महान क्रांतिकारी का त्याग और तेजस्वी व्यक्तित्व सदैव राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता रहेगा.

यह भी पढ़े:पीएम मोदी करेंगे बजट वेबिनार का उद्घाटन, विकास और सुधार पर होगी चर्चा

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern) 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital