Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, पिछले 3 महीने में पथराव की तीसरी घटना

आधिकारिक तौर पर बताया कि बुधवार को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था.

Vande Bharat Express की फाइल फोटो

Vande Bharat Express की फाइल फोटो

वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक फिर हुआ पथराव की घटना सामने आई है. ट्रेन की खिड़की का शीशा टूटने की वजह से गुरुवार को निर्धारित प्रस्थान समय 4 घण्टे देरी से रवाना हो पाई. विशाखापत्तनम -सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस में पिछले तीन महीने में पथराव की यह तीसरी घटना है. पथराव की वजह से सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया. डिविजनल रेलवे मैनेजर के अनुसार यह ट्रेन विशाखापट्टनम स्टेशन से रखरखाव के लिए कोच केयर सेंटर जा रही थी, तभी उसपर पथराव किया गया.

सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट

वाल्टेयर डिवीजन रेलवे ने आधिकारिक तौर पर बताया कि बुधवार को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को अपने निर्धारित प्रस्थान समय 05:45 बजे के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था. बदमाशों द्वारा पथराव के कारण सी-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया. इससे पहले जनवरी में भी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान ही पथराव हुआ था. विशाखापट्टनम में कांचरापलेम के पास वंदेभारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था.

डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति ने के अनुसार घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा हैं. आरपीएफ आरोपियों की तलाश कर रही है.

यह भी पढ़ें- BJP 44th Foundation Day: 2 सीटों से 303 तक… कैसा रहा बीजेपी का राजनीतिक सफर, कैसे हुई थी शुरुआत?

मध्य प्रदेश को मिली पहली वंदे भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. इस मौके पर CM शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. यह हाईस्‍पीड ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चल रही हैं. रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली की दूरी तय करने में इस ट्रेन को मात्र 7.40 घंटे लगेंगे. वहीं नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन की दूरी तय करने में इसे 7.50 घंटे लगेंगे.

एजेंसी इनपुट के साथ

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital