Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“मूर्ख बनाओ बिल” , AAP की आतिशी ने किया महिला आरक्षण विधेयक का विरोध

AAP की आतिशी ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि 2024 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा या नहीं. और अगर 2024 में आरक्षण नहीं मिलेगा तो ये बिल महिलाओं को बेवकूफ बनाने वाला बिल है.”

AAP की आतिशी

AAP की आतिशी

Women Reservation Bill: देश के नए संसद भवन में पुराना बिल पेश किया गया है जिसका नाम है महिला आरक्षण बिल. पिछले 27 साल से इसका जिक्र तो हो रहा है लेकिन आज तक ये कानून नहीं बन पाया. इस बिल के लोकसभा और राज्यसभा से पारित हो जाने के बाद देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी 33 फीसदी सुनिश्चित हो जाएगी. इस बीच आम आदमी पार्टी ने इसे महिला बेवकूफ बनाओ बिल बताया है. आम आदमी पार्टी ने बिल में संशोधन करने की मांग की है.

इस बिल में जनगणना खंड डालने की क्या जरूरत: आतिशी

AAP की आतिशी ने कहा, “सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि 2024 के चुनाव में महिलाओं को आरक्षण मिलेगा या नहीं. और अगर 2024 में आरक्षण नहीं मिलेगा तो ये बिल महिलाओं को बेवकूफ बनाने वाला बिल है. इस बिल में जनगणना खंड डालने की क्या जरूरत थी? इस विधेयक में परिसीमन खंड डालने की क्या आवश्यकता थी?”

आतिशी ने कहा, AAP की मांग है कि सरकार को प्रस्तावित कानून में संशोधन करना चाहिए और 2024 के चुनावों से ही महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण देना चाहिए. आतिशी ने कहा, “हम सैद्धांतिक रूप से महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं. लेकिन यह बिल सरासर पाखंड है. यह बिल महिलाओं को बेवकूफ बनाने का एक तरीका है.”

यह भी पढ़ें: लोकसभा में नेताओं की पत्नी-बेटियों का दबदबा, Women Reservation Bill पास होने के बाद सोनिया-जया ही नहीं, सबको मिलेगा मौका!

महिलाओं को मूर्ख बनाया जा रहा है: आतिशी

आतिशी ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख पर कई महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने का जिक्र करते हुए कहा, “भाजपा बृज भूषण की पार्टी है, महिलाओं को भाजपा द्वारा मूर्ख बनाया जा रहा है.”

बता दें कि बिल के खिलाफ कांग्रेस का भी बयान सामने आया है. कांग्रेस का कहना है कि ये बिल आज पेश जरूर हुआ, लेकिन हमारे देश की महिलाओं को इसका फायदा जल्द मिलता नहीं दिख रहा है. कांग्रेस ने कहा कि जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधेयक लागू होगा, उन्होंने कहा, ”इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह जनगणना कब होगी. ”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest