Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Video Viral: “यह रोड बनाए हो, मजाक बना रखा है क्या, इस पर चलेगी गाड़ी”, गुस्से में लाल विधायक ने ठेकेदार को लगाई फटकार

MLA Bedi Ram: विधायक बेदी राम ने बताया कि “पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि विधानसभा क्षेत्र जखनिया-गाजिपुर के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जो काफी घटिया है.”

विधायक बेदी राम ने किया औचक निरीक्षण (फोटो ट्विटर)

Ghazipur: उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की पोल खोलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस भ्रष्टचार के मामले को सुभासपा के विधायक बेदी राम (MLA Bedi Ram) ने उजागर किया है. दरअसल गाजीपुर में एक जगह सड़क निर्माण का काम हो रहा था, जहां विधायक विधायक बेदी राम पहुंचे और उन्होंने अपने जूतों की ठोकरें से ही सड़क खोदकर लापरवाही का काम उजागर कर दिया.

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने बताया कि “पिछले काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि विधानसभा क्षेत्र जखनिया-गाजिपुर के बीच लोक निर्माण विभाग (PWD) सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, जो काफी घटिया है.”

विधायक ने ठेकेदार को जमकर लगाई फटकार

घटिया सड़क निर्माण के जानकारी ग्रामीणों ने विधायक बेदी राम को दी थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और सड़क का औचक निरीक्षण किया. अपने निरीक्षण के दौरान सड़क बनाने में की जा रही लापरवाही को देखकर सुभासपा विधायक बेदी राम आग बबूला हो गए. उन्होंने मौके पर ही ठेकेदार को जमकर लताड़ लगा दी. इस दौरान बेदी राम ने पूछा कि ये रोड़ है? मजाक बना रखा है क्या? उन्होंने ठेकेदार से पूछा कि क्या इस पर गाड़ी चलेगी ?

यह भी पढ़ें-  भगवान श्रीराम ब्रह्मांड नायक, आततायियों का किया नाश, सामाजिक समरसता के सबसे बड़े प्रतीक- बोले अश्विनी चौबे

विधायक का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर सुभासपा विधायक बेदी राम के वायरल हो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं. वह गुस्से लाल में होकर पूछते हैं कि यह रोड बनाए हो…या मजाक बना रखा है. ठेकेदार तो तुम्ही होना. इसी तरह से काम होता है क्या? इस दौरान विधायक ने ठेकेदार से पूछा कि इस पर गाड़ी चलेगी, क्या? वायरल वीडियो केवल 37 सेकेंड का है. वहीं इस दौरान बेदी राम ने कहा कि ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत से घटिया सड़क निर्माण हो रहा है.

शिवपाल यादव ने भी साधा निशाना

वहीं इस मामले सपा महासचिव और अखिलेश यादव के चाचा ने भी सवाल उठाएं. उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- “माननीय विधायक गण सड़कों की हालात पर हैं शर्मसार! क्या लोकनिर्माण की यही हकीकत है ‘सरकार’ !”

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital