Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वाराणसी से ISIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ऐसे तैयार कर रहा था खूंखार संगठन

वाराणसी से ISIS से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) ने बनारस के खजूरी मोहल्ले से इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) से जुड़े एक आतंकी बासित कलाम सिद्दीकी  को गिरफ्तार किया है. उसकी गतिविधियों की कई जानकारी गापनीय रखी गई है. गुरुवार को उसे दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एनआईए(NIA) की जारी सूचना के अनुसार वासित ने आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) से खतनारक बम वनाने की ट्रेनिंग ली है. इसके अलावा आईएसआईएस (ISIS) के हार्डकोर आतंकियों से जुड़कर भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित कर रहा था. यही नही वह बनारस और आसपास के अलावा देश के मुस्लिम युवाओं को आईएसआईएस (ISIS)  के शामिल होने के लिए प्रेरित भी कर रहा था. महज 24 साल का वासित आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की गतिविधियों में भी संलिप्त बताया जा रहा है. उसने खतरनाक विस्फोटक बनाने की आईएसआई(ISIS)  के मास्टर ट्रेनरों से ट्रेनिंग ले रखी है और वह मुस्लिम युवाओं को ट्रेनिंग देने में लगा हुआ था. इसके अलावा भी उसकी कई संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हुई है. इसके साथ ही बनारस में उसके संरक्षणदाताओं के बारे में भी जानकारी मिली है.

वासित मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी और हिंसक जिहाद छेड़ने के लिए भर्ती करने का काम कर रहा था. उसे गुरुवार को दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा. संदिग्ध आतंकी का नाम बासित कलाम सिद्दीकी है. एनआईए (NIA) ने यह कार्रवाई आईएस के वॉयस ऑफ हिंद मॉड्यूल में किया है. इसके बाद आईएसजेके के तथाकथित आमिर उमर निसार उर्फ ​​कासिम खुरासानी समेत 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. इनसे पूछताछ में जानकारी मिली थी कि यह आतंकी संगठन संशोधित रणनीति के तहत एक नई ऑनलाइन पत्रिका वॉयस ऑफ खुरासान के लिए ऑनलाइन प्रचार कर रहे थे. इसे पत्रिका को बढ़ावा दिया जा रहा था.

बासित कलाम ने टेलीग्राम पर कई ग्रुप बना रखे थे. जिसके जरिए वह महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और नागरिक आबादी के खिलाफ आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए विस्फोटक बनाने का प्रशिक्षण दे रहा था. एनआईए (NIA) की टीम बासित कलाम सिद्दीकी से पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital