होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी (फोटो ANI)
Taj Mahal: दुनिया भर के सात अजूबों में से एक और प्यार का प्रतीक कह जाने वाले ‘ताजमहल’ को लेकर असम बीजेपी विधायक ने विवादित बयान दिया है. असम में विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि ताजमहल प्यार का प्रतीक नहीं है मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ताजमहल को तुरंत ध्वस्त कराने का आग्रह करता हूं. रूपज्योति ने सिर्फ ताजमहल को गिराने की ही बात नहीं की. बल्कि, कुतुब मिनार को भी गिराने को लेकर बयान दिया है.
बीजेपी विधायक का कहना है कि इस बात पर जांच हो कि मुगल बादशाह शाहजहां अपनी पत्नी मुमताज से ‘सचमुच प्यार’ करते थे? उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर वो मुमताज से प्यार करते थे तो मुमताज की मौत के बाद तीन और शादियां क्यों की थीं?
बता दें कि कुछ समय से ताजमहल को कुछ महंत द्वारा शिव मंदिर बताने की बात कही जाती रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर इसी तरह की खूब खबरें वायरल हुई हैं. वहीं अब असम में बीजेपी विधायक रूपज्योति कुर्मी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने तो ताज महल को ध्वस्त ही करने की बात कह डाली है. उन्होंने कहा कि सन 1526 में मुगल भारत आए जिसके बाद उन्होंने ताजमहल बनाया.
दरअसल शाहजहां ने चौथी पत्नी मुमताज के लिए ताजमहल बनवाया था. शाहजहां ने कुल 7 शादियां की थीं. रूपज्योति कुर्मी ने कहा “मैं पीएम मोदी से तुरंत ताजमहल और कुतुब मीनार को गिराने का अनुरोध करता हूं. इनकों गिराकर दुनिया के सबसे खूबसूरत मंदिर बनवाए जाएं. विधायक ने मंदिर बनवाने के लिए अपनी महीनों की तनख्वाह दान करने की भी बात की है.
असम में रूपज्योति कुर्मी एक कद्दावर नेता है. बीजेपी से पहले वह कांग्रेस के नेता था. वह अभी तक चार के विधायक रहे हैं. वहीं जानकारों का मानना है कि वह असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के कट्टर आलोचक हैं. उन्होंने 2021 में कांग्रेस से नाता तोड़ दिया था जिसके बाद उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की. वह कांग्रेस की सरकार में भी मरियानी विधानसभा सीट से विधायक थे और बीजेपी में इसी सीट से जीत हासिल की.
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…