Urdu Conclave 2026

‘जो हारता है, वही बनता है अध्यक्ष’, तेजस्वी पर तेजप्रताप यादव का तंज

Tej Pratap Yadav: तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर तेजप्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि जो चुनाव हारता है, वही जिम्मेदारी पाता है. RJD में बढ़ा सियासी घमासान.

Tej Pratap Yadav reacts to Tejashwi Yadav’s

Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा तंज कसा है. तेजप्रताप यादव ने अपने भाई तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लगातार चुनाव हारता है, उसे ही जिम्मेदारी दी जाती है.

तेजस्वी की हुई थी ताजपोशी

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को 25 जनवरी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया. पटना के एक निजी होटल में आयोजित राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया. इसे राजद में ‘लालू युग’ के बाद ‘तेजस्वी युग’ की औपचारिक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है.

तेजप्रताप यादल का तंज

राजद नेता तेजस्वी यादव की ताजपोशी से उनके अपने कुछ खास खुश नजर नहीं आए. पहले बहने रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी के कार्यकारी अध्यक्ष बने पर सवाल उठाए थे. अब लालू प्रसाद के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल सूत्रधार तेजप्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी आचार्य के पोस्ट का समर्थन करते हुए कहा कि जो पोस्ट किया है, बिल्कुल सही है. राजद हमारी पार्टी नहीं है, जो हम इस पर अब कुछ बयान दें. हमारी पार्टी अलग है. यह बात तो जाहिर है कि जिसके नेतृत्व में चुनाव हारते हैं, जिम्मेदारी भी उसी को दी जाती है.

रोहिणी आचार्य ने क्या कहा था?

रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा, “सियासत के शिखर – पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप , ठकुरसुहाती करने वालों और “गिरोह – ए – घुसपैठ” को उनके हाथों की “कठपुतली बने शहजादा” की ताजपोशी मुबारक..”

जानकार मान रहे हैं कि रोहिणी का इशारा उन ‘सलाहकारों’ की तरफ है जो तेजस्वी के बेहद करीब हैं. रोहिणी ने उन्हें ‘गिरोह-ए-घुसपैठ’ करार दिया है. उनका गुस्सा इस बात को लेकर है कि पार्टी की कमान अब उन लोगों के इशारे पर चल रही है जो लालू जी की मूल विचारधारा से कोसों दूर हैं.


ये भी पढ़ें: Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार प्लेन हादसे में अबतक क्या-क्या पता चला?


अजित पवार के निधन पर जताया शोक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है. डीजीसीए को प्लेन क्रैश की जांच करनी चाहिए ताकि पता चल सके कि यह क्यों हुआ, यह हादसा था या कोई साजिश. हाल ही में एयर इंडिया की एक फ्लाइट भी क्रैश हुई थी. सरकार को ऐसी घटनाओं को गंभीरता से और अच्छी तरह से देखना चाहिए. पूरा देश हताश और परेशान है. मैं चाहता हूं कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read