Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मध्य प्रदेश में बुराड़ी जैसी घटना, अलीराजपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों के शव फंदे से लटकते मिले, इलाके में फैली सनसनी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुनेरी पंचायत के राउड़ी गांव में राकेश सिंह, उनकी पत्नी ललिता और दो बेटे तथा एक बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं.

madhya Pradesh News

एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव घर में लटकते मिले.

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में सोमवार को एक परिवार के पांच सदस्यों पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले. पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. अब तक परिवार की मौत पर संदेह बना हुआ है.

फंदे से लटकते मिले पांच शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुनेरी पंचायत के राउड़ी गांव में राकेश सिंह, उनकी पत्नी ललिता और दो बेटे तथा एक बेटी के शव फांसी के फंदे से लटके मिले हैं. यह आत्महत्या है या हत्या, यह अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बताया गया है कि सोमवार की सुबह राकेश का एक परिजन घर पहुंचा तो उसने परिवार के सभी सदस्यों के शव फांसी के फंदे से लटके देखे. उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. बाद में मौके पर पुलिस आई. राकेश और उसके परिवार के सदस्यों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- सीबीआई की ओर से की गई गिरफ्तारी और रिमांड को केजरीवाल ने High Court में दी चुनौती

राकेश के पड़ोसियों का कहना है कि उसने कभी भी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया और न ही वह परेशान नजर आया. उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने अपनी परेशानी किसी को नहीं बताई. इसलिए, कई तरह आशंका व्यक्त की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital