Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बेरहमी की हद ! मामूली विवाद में बेबस बेटी के सामने पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला

पति ने उतारा पत्नी को मौत के घाट

नई दिल्ली – दिल्ली द्वारका के मोहन गार्डन इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने सामने आयी हैं. यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या दी. घटना स्थल पर खड़ी बेटी सब देखती रही. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को उन्हें एक दंपत्ति के बीच लड़ाई की बात का फोन आया और उसने बताया कि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है.सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची.

पुलिस ने महिला को खून से लथपथ पाया

पुलिस ने बताया कि”नवादा काकरोला हाउसिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के घटना स्थल पर पहुंचने पर, पुलिस ने महिला को खून से लथपथ पाया और पति गायब था. वहीं उनकी नौ साल की बेटी ने घटना के बारे में बताया की दोनों के बीच लड़ाई हुई और वह गुस्से में था, साथ ही यह भी कहा की उसके पिता ने उसकी मां पर चाकू से वार किया.

मृतक की पहचान आरती के रूप में हुई है जबकि उसके पति की पहचान स्कूल शिक्षक संजय के रूप में हुई है.इस संबंध में मोहन गार्डन थाने में आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है.अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital