Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बलात्कार पीड़िता ने स्कूल प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- “माहौल खराब होगा” कहकर 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने से रोका

राजस्थान के अजमेर शहर का मामला: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में CWC की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर उन्होंने छात्रा से बात की है.

सांकेतिक-तस्वीर

राजस्थान के अजमेर में सामूहिक बलात्कार की शिकार एक छात्रा ने स्कूल प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है. अपने आरोप में छात्रा ने कहा है कि उसे 12वीं की बोर्ड परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है. वहीं छात्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल प्रशासन ने इसके पीछे उसके साथ हुए सामूहिक बलात्कार की बात कही है और कहा है कि ऐसे में यदि वह परीक्षा में बैठती है तो “माहौल खराब हो जाएगा”. हालांकि स्कूल की ओर से इस मामले में कुछ और ही दावा किया गया है.

स्कूल ने किया इस बात का दावा

छात्रा के आरोपों पर स्कूल की ओर से इसके पीछे उसके द्वारा 4 महीने से लगातार कक्षा में अनुपस्थित रहने का की बात कही जा रही है. बताया गया है कि इसी के चलते छात्रा को प्रवेश पत्र नहीं दिया गया. मामले के संज्ञान में आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.

ऐसे आया मामला संज्ञान में

परीक्षा में बैठने से मना करने के बाद जब छात्रा ने एक दूसरे विद्यालय के शिक्षक से इस बारे में संपर्क किया तो उसने मामले को लेकर चाइल्ड  हेल्पलाइन नंबर पर बात करने के लिए कहा. इसके बाद छात्रा ने अजमेर के बाल कल्याण आयोग (सीडब्ल्यूसी) से संपर्क किया. जिसके बाद छात्रा की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

मामले में जांच जारी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, मामले में CWC की अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर उन्होंने छात्रा से बात की है. वहीं मामले में जांच जारी है. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि लड़की मार्च में छूटी हुई परीक्षा दे सके.

इसे भी पढ़ें: केरल: वायनाड में Rahul Gandhi के रोड शो से क्यों गायब रहा सहयोगी मुस्लिम लीग का झंडा? समझें इसके सियासी मायने

एक मीडिया चैनल से बात करते हुए उन्होंने बताया कि, “जब मैंने लड़की से बात की, तो उसने मुझे बताया कि वह निराश थी क्योंकि वह एक मेधावी छात्रा थी. उसने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में 79 प्रतिशत अंक हासिल किए थे.” वहीं उन्होंने कहा, “अगर लड़की 12वीं बोर्ड में बैठती तो बेहतर प्रदर्शन कर सकती थी, लेकिन स्कूल की लापरवाही के कारण उसका एक साल बर्बाद हो सकता है.” जानकारी के अनुसार, बीते साल अक्टूबर में छात्रा के साथ दुष्कर्म की यह घटना हुई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital