Bharat Express DD Free Dish

चोर ने पार कर दी हद, घर में नहीं मिला सामान तो महिला को किस कर भागा

महिला शिकायतकर्ता के अनुसार वह जब घर पर अकेली थी, तब आरोपी चंचल चौधरी घर में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, फिर उसने उसका मुंह दबा दिया और उससे कान का झुमका सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने के लिए कहा.

गिरफ्तार आरोपी. (फोटो: IANS)

मुंबई के मलाड में एक अजीब और चौकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक चोर चोरी करने के लिए एक घर में घुसा, लेकिन उसे कोई कीमती सामान नहीं मिला. इसके बाद आरोपी ने घर में मौजूद महिला को चूमा और बिना कुछ चुराए मौके से भाग निकला. घटना के बाद पुल‍िस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पहले मांगा कीमती सामान

दरअसल यह घटना दो जनवरी को मलाड के कुरार इलाके में हुई. महिला शिकायतकर्ता के अनुसार वह जब घर पर अकेली थी, तब आरोपी चंचल चौधरी घर में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, फिर उसने उसका मुंह दबा दिया और उससे कान का झुमका सभी कीमती सामान, नकदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड सौंपने के लिए कहा. महिला ने कहा कि उसके घर पर कुछ भी कीमती सामान नहीं है, तो आरोपी उसे किस कर भाग गया.

इसके बाद महिला ने कुरार पुलिस स्टेशन से शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी भी उसी इलाके का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. आरोपी अपने परिवार के साथ रहता है और वर्तमान में बेरोजगार है. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है.


ये भी पढ़ें: 3 साल पहले कूड़े के ढेर में मिले विवेक की बदली किस्मत, अमेरिकी CEO ने लिया गोद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read